Home टेक न्यूज़ मची लूट! ₹12,009 सस्ता हुआ Samsung का 12GB रैम, 50MP हाई-रेजोल्यूशन कैमरा...

मची लूट! ₹12,009 सस्ता हुआ Samsung का 12GB रैम, 50MP हाई-रेजोल्यूशन कैमरा AI फोन, 7 साल रहेगा नए जैसा

11
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

हाल ही में लॉन्च हुए Samsung Galaxy S26 सीरीज की सेल आज से शुरू हो गई है। इस सेल के शुरू होते ही इससे पहले आए Samsung Galaxy S25 पर 12,009 रुपए तक का डिस्काउंट मिल रहा है। यहां देखें ऑफर की पूरी डिटेल्स:

Samsung Galaxy S25 5G at Big Price Cut: Samsung की लेटेस्ट Galaxy S26 सीरीज की सेल आज से शुरू हो हुई है, जहां इस फोन पर अभी सिर्फ बैंक छूट पा सकते हैं। वहीं इससे पहले आया Samsung Galaxy S25 प्रीमियम S-सीरीज का फ्लैगशिप स्मार्टफोन अमेजन की स्पेशल सेल में भारी छूट के साथ सेल के लिए उपलब्ध है। फोन के 8GB RAM और 128GB स्टोरेज वेरिएंट को 12,000 रुपए से ज्यादा की छूट के साथ खरीदा जा सकता है। अगर आप फ्लैगशिप स्मार्टफोन लेने का प्लान बना रहे हैं, तो यह डील आपके लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकती है।

Samsung Galaxy S25 5G पर जबरदस्त ऑफर

Samsung Galaxy S25 5G का 8GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट जो भारत में 80,999 रुपए में लॉन्च हुआ था अब अमेजन पर यही फोन सिर्फ 68,990 रुपए में उपलब्ध है। यानी ग्राहकों को सीधे 12009 की बड़ी बचत मिल रही है, जो इसे अब तक की सबसे आकर्षक डील्स में से एक बनाती है।

अगर आप अमेजन पे से फोन को खरीदते हैं तो 2199 रुपए का कैशबैक मिल जायेगा। इसके अलावा अगर आप HDFC बैंक के क्रेडिट कार्ड से इसे खरीदते हैं तो आपको 750 रुपए का डिस्काउंट मिलेगा। एक्सचेंज ऑफर के तहत, अगर आपका पुराना स्मार्टफोन अच्छी कंडीशन में है, तो 40,000 रुपए तक का अतिरिक्त डिस्काउंट भी मिल सकता है। इन सभी ऑफर्स को मिलाकर Galaxy S25 5G की डील काफी किफायती बन जाती है।

Samsung Galaxy S25 की 5 बड़ी खासियतें

1. Samsung Galaxy S25 एक प्रीमियम फ्लैगशिप स्मार्टफोन है। इस फोन में 6.2 इंच की Dynamic AMOLED 2X डिस्प्ले दी गई है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और FHD+ रेजोल्यूशन के साथ आती है। स्क्रीन को मजबूत बनाने के लिए इसमें Gorilla Glass प्रोटेक्शन भी मिलता है, जिससे फोन ज्यादा सुरक्षित रहता है।

2. परफॉर्मेंस की बात करें तो फोन में Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर दिया गया है, जो लेटेस्ट फ्लैगशिप चिपसेट माना जाता है। इसके साथ 12GB RAM और 128GB, 256GB या 512GB स्टोरेज के विकल्प मिलते हैं।

3. कैमरा की बात करें तो Galaxy S25 में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलता है। इसमें 50MP का मेन कैमरा, 12MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 10MP का टेलीफोटो कैमरा दिया गया है। इसके अलावा फोन से 8K वीडियो रिकॉर्डिंग भी की जा सकती है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए इसमें 12MP फ्रंट कैमरा दिया गया है, जिससे फोटो और वीडियो दोनों अच्छी क्वालिटी में मिलते हैं।

4. बैटरी के मामले में इस फोन में 4000mAh की बैटरी दी गई है। फोन में 5G कनेक्टिविटी, Wi-Fi 6, Bluetooth 5.3, NFC और इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर जैसे कई आधुनिक फीचर्स दिए गए हैं। यह फोन IP68 रेटिंग के साथ आता है, यानी यह पानी और धूल से भी काफी हद तक सुरक्षित रहता है।

5. Samsung Galaxy S25 में कंपनी ने लंबा सॉफ्टवेयर सपोर्ट देने का वादा किया है, जो इसे लंबे समय तक इस्तेमाल करने लायक बनाता है। यह स्मार्टफोन Android 15 आधारित One UI 7 के साथ लॉन्च हुआ है और कंपनी इसके लिए 7 साल तक Android OS अपडेट और 7 साल तक सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा करती है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN