Home  लाइफस्टाइल समाचार मई महीने तक 15 किलो वजन होगा कम, न्यूट्रिशनिस्ट ने शेयर की...

मई महीने तक 15 किलो वजन होगा कम, न्यूट्रिशनिस्ट ने शेयर की टिप्स

14
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

बहुत से लोग अपने बढ़े हुए वजन से परेशान होकर इसे कम करना चाहते हैं लेकिन इस बात से परेशान रहते हैं कि शुरू कहां से करें। अगर आप मई महीने तक 15 किलो वजन कम करना चाहते हैं तो न्यूट्रिशनिस्ट की बताई टिप्स को अपनाएं। 

वजन कम करने के लिए सब्र के साथ सही आदतों को अपनाना बहुत जरूरी है। अगर आदतें सही होंगी तो आप अपने लक्ष्य को जल्दी से हासिल कर पाएंगे। बहुत से लोग वजन कम करने की बात आते ही खाना-पीना आधे से भी कम कर देते हैं। हालांकि, भूखे रहने से वजन घटता नहीं, बल्कि मेटाबॉलिज्म धीमा हो जाता है। जिसकी वजह से वेट गेन होने के चांस और भी ज्यादा बढ़ जाते हैं। ऐसे में सर्टिफाइड न्यूट्रिशनिस्ट ने मई महीने तक वजन कम करने की कुछ टिप्स दी हैं जो आपके काम आ सकती हैं।

1) एक्सपर्ट कहती हैं कि वजन तभी कम होता है जब आप खाने से ज्यादा कैलोरी बर्न करते हैं। और इसके लिए सबसे बढ़िया है कि आप कैलोरी की मात्रा डायट में कम रखें और इंटरमिटेंट फास्टिंग को अपनाएं।

2) वेट लॉस के लिए अपनी सभी मील में प्रोटीन की मात्रा पर ध्यान दें। प्रोटीन आपके पेट को भरा रखता है और फैट कम करते समय मांसपेशियों की केयर करने में मदद करता है। डायट में प्रोटीन शामिन करने के लिए अंडे, चिकन, मछली, बीन्स, ग्रीक योगर्ट जैसी चीजों को खाएं।

3) आजकल बहुत कम लोग ऐसे हैं जो रोजाना पैदल चलते है। लेकिन अगर आपको वजन कम करना है तो कम से कम 8,000 से 12,000 स्टेप चलना शुरू करें। अगर स्टेप काउंट करने में दिक्कत होती है तो कम से कम 45 से 60 मिनट के लिए पैदल चलें।

4) वेट लॉस के लिए सॉफ्ट डायट को चुनें। हैवी डिशे से परहेज करना बेहतर है। कोशिश करें कि आप खाने में प्रोटीन, सब्जियां और मीडियम मात्रा में कार्बोहाइड्रेट शामिल करें।

5) वेट लॉस के लिए आपको मीठे ड्रिंक्स जैसे सोडा, जूस और खाने की आइटम जैसे पेस्ट्री, समोसा लगातार खाने से बचना चाहिए। ये सभी चीजें कैलोरी तेजी से बढ़ाती हैं। जब आप अपनी डायट से इन सभी चीजों को कम कर देते हैं बहुत फर्क पड़ता है।

6) गर्मी के मौसम में प्यास लगने पर अगर आप बहुत सारा पानी एक साथ पी जाते हैं तो ऐसा ना करें। बल्कि समय-समय पर पानी पीते रहें। क्योंकि कई बार पानी भूख को नियंत्रित करने में भी मदद कर सकता है।

7) रात को देर से स्नैक्स खाने से कैलोरी की मात्रा बढ़ सकती है। इसलिए सबसे अच्छा है कि आप खाने का एक टाइम तय करें और उस समय पर खाना खा लें।

8) वेट जर्नी पर हैं तो सिर्फ वजन मापने वाली मशीन नहीं बल्कि अपनी तस्वीरों को क्लिक करके खुद का कम्पेरिजन करें या फिर पुराने कपड़े पहने। इन कपड़ों की फिटिंग से आप अपने वेट लॉस पर अच्छे से नजर रख पाएंगे।

9) कम नींद से भूख और खाने की इच्छा बढ़ जाती है। अगर आप देर रात तक जागते हैं तो वेट लॉस करते समय ऐसा न करें। अच्छी नींद से वजन कम करना बहुत आसान हो जाता है। इसलिए रोजाना अच्छी-गहरी नींद सोने की कोशिश करें।

10) कई बार कुछ जरूरी काम या मजबूरन आपका रूटीन बिगड़ सकता है। लेकिन एक दिन चूकने से कुछ खास फर्क नहीं पड़ेगा। हालांकि, बाकी के दिन नियमित रहने से ही काम बन सकता है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN