Home मनोरंजन समाचार भोजपुरी सिंगर्स और एक्टर्स में क्यों है नाभि के लिए दीवानगी? निरहुआ...

भोजपुरी सिंगर्स और एक्टर्स में क्यों है नाभि के लिए दीवानगी? निरहुआ बोले- अवैध संबंधों पर गाने लिखे तो शरीर…

9
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/02/23/1200x900/_dinesh_lal_yadav__1771844231921_1771844232202.jpg

निरहुआ का कहना है कि अगर ट्रक में गाना बजे तो समझ आता है कि ट्रक वाला बदमाश है लेकिन लोग अपने घर और शादियों में ऐसे गाने बजाते हैं। उन लोगों को गोबर की बदबू आनी बंद हो गई है।

दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ भोजपुरी फिल्मों का जाना-माना नाम है। भोजपुरी गानों पर अश्लीलता का आरोप लगता है, यह बात नई नहीं है। दिनेश लाल का कहना है कि सारा इल्जाम गायकों पर लगता है लेकिन जो लोग सुनते हैं उनकी भी कुछ जिम्मेदारी होनी चाहिए। निरहुआ से पूछा गया कि वहां के गायक और हीरो नेवल या नाभी के लिए इतनी दीवानगी क्यों दिखाते हैं? निरहुआ ने इसका जवाब दिया है।

शरीर पर केंद्रित हो गए गाने

दिनेश लाल डिजिटल कमेंट्री से बात कर रहे थे। उनसे पूछा गया कि भले किसी दर्शक ने भोजपुरी गाने ना देखे हों लेकिन रील्स पर ट्रोलिंग जरूर देखी होगी। भोजपुरी स्टार्स और सिंगर्स में नाभि के लिए इतना ऑब्सेशन क्यों है? इस पर निरहुआ बोले, उसके पीछे एक कारण है कि राइटर्स ने जो भी गाने लिखे वो अवैध संबंध पर लिखे। श्रृंगार को एकदम खत्म ही कर दिया और शरीर पर लाइनें केंद्रित हो गईं। कहीं न कहीं वैसा कोई गाना आया तो बहुत चल गया। बहुत ज्यादा चल गया और लोग उसको जहां देखो वह बजा रहे हैं।

हमें सोचना पड़ेगा कि क्या सुन रहे हैं

निरहुआ आगे बोलते हैं, मैंने एक बात कहा ना कि अगर वह सिर्फ कोई ट्रक में बज रहा होता तो समझ में आता कि भाई ये ट्रक वाला बदमाश है। यह गंदा गाना बजाते हुए जा रहा है। लोग अपने घर के आंगन में जहां उनकी शादी चल रही है, उनकी मां, उनकी बहन, उनकी बेटी बैठी है, वहां वो बजा रहे हैं। उनको नहीं समझ में आ रहा है। उनको वो गोबर महकना बंद हो गया। उनको समझ ही नहीं आ रहा है कि हम क्या कर रहे हैं। तो गायकों और राइटरों पे रोक लगाना तो जरूरी है ही। साथ में हमें भी यह समझना पड़ेगा कि हम अपने परिवार के बीच में शादी में कौन सा गाना बजा रहे हैं। हम हमारी बेटी, हमारी बहन कौन से गाने पर डांस कर रही है? हम वो तो हमको भी सोचना पड़ेगा एज ए व्यूअर हम श्रोता के रूप में कुछ जिम्मेदारी नहीं लेंगे? सारा अगर आरोप थोपते रहेंगे गाने वालों पे तो उनको तो जो ऑफर मिलेगा,पैसा मिलेगा गाते रहेंगे। कंपनी वालों को अपना एल्बम चलाना है।

कौन हैं दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’

दिनेश लाल यादव भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक लोक गायक के तौर पर की थी। साल 2003 में उनके एल्बम निरहुआ सटल रहे ने उन्हें रातों-रात स्टार बना दिया। साल 2006 में फिल्म चलत मुसाफिर मोह लियो रे से अभिनय की शुरुआत की, लेकिन 2008 में आई निरहुआ रिक्शावाला ने उन्हें सुपरस्टार बना दिया।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN