Home  लाइफस्टाइल समाचार भूल जाएंगे महंगे डिटॉक्स ड्रिंक्स! पेट की गैस हो या बढ़ता वजन,...

भूल जाएंगे महंगे डिटॉक्स ड्रिंक्स! पेट की गैस हो या बढ़ता वजन, गन्ने का सिरका जड़ से मिटाएगा 6 बड़ी बीमारियां

14
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

Benefits Of Sugarcane Vinegar : प्रोबायोटिक्स, एंजाइम्स और नेचुरल एसिड से भरपूर यह देसी टॉनिक न केवल आपके बिगड़े हुए पाचन को पटरी पर लाता है, बल्कि वजन घटाने से लेकर शुगर कंट्रोल करने तक के सफर में आपका सबसे भरोसेमंद साथी साबित हो सकता है।

शरीर को ठंडक देने से लेकर डिहाइड्रेशन से बचाव करने वाला गन्ने का रस तो आपने गर्मियां शुरू होते ही कई बार पिया होगा। लेकिन क्या आपने कभी गन्ने के सिरके का स्वाद भी चखा है। गन्ने का सिरका महज एक जायका नहीं है, बल्कि बोतलों में बंद सेहत का ‘देसी अमृत’ भी है। पारंपरिक तरीके से तैयार यह सिरका प्रोबायोटिक्स और एंजाइम्स का भंडार है, जो आज के मॉडर्न ‘डिटॉक्स ड्रिंक्स’ को कड़ी टक्कर देकर आपके शरीर को अंदर से रीसेट करने की ताकत रखता है। प्रोबायोटिक्स, एंजाइम्स और नेचुरल एसिड से भरपूर यह देसी टॉनिक न केवल आपके बिगड़े हुए पाचन को पटरी पर लाता है, बल्कि वजन घटाने से लेकर शुगर कंट्रोल करने तक के सफर में आपका सबसे भरोसेमंद साथी साबित हो सकता है। शारदाकेयर हेल्थसिटी की न्यूट्रिशन और डायटेटिक्स डॉ. गरिमा तिवारी से जानते हैं इसके 5 बेमिसाल फायदे।

1. बेहतर पाचन

गैस, बदहजमी, अपच और भारीपन से परेशान हैं? गन्ने का सिरका पेट के एंजाइम्स को एक्टिव कर खाने को आसानी से पचाने के साथ पोषक तत्वों का अवशोषण बढ़ाता है।

2. ब्लड शुगर पर कंट्रोल

डायबिटीज मैनेजमेंट में यह कमाल का असर दिखाता है। आपकी प्रतिदिन की डाइट में गन्ने का सिरका शामिल करने से खाने के बाद रक्त में शुगर का उतार-चढ़ाव कम होता है, जिससे डायबिटीज या इंसुलिन रेजिस्टेंस से जुड़ी समस्याओं का प्रबंधन बेहतर होता है।

3. वेट लॉस में नेचुरल बूस्टर

गन्ने का सिरका वजन नियंत्रण में एक प्राकृतिक सहायक के रूप में काम करता है। इसमें मौजूद अम्ल आपकी भूख को नियंत्रित करने और मेटाबॉलिज़्म (चयाप्रक्रिया) को बेहतर करने में मदद करता है, जिससे अनावश्यक स्नैक्स खाने की इच्छा कम होती है और फैट बर्निंग को बढ़ावा मिलता है।

4. बॉडी डिटॉक्स और इम्यूनिटी

यह शरीर के डिटॉक्सिफिकेशन (शरीर की सफाई) में मदद करता है। गन्ने का सिरका लीवर और किडनी जैसे महत्वपूर्ण अंगों की गहराई से सफाई कर विषैले तत्वों (Toxins) को बाहर निकालता है। जिससे हमारी इम्यूनिटी और ऊर्जा बेहतर होने के साथ चेहरे पर कुदरती चमक आती है।

5. दिल की सेहत और कोलेस्ट्रॉल

यह खून की नलियों को स्वस्थ रखने, अच्छे और बुरे कोलेस्ट्रॉल के संतुलन में सहायक, और हृदय स्वास्थ्य को लगभग प्राकृतिक तरीके से समर्थन करने में भी योगदान कर सकता है।

6. त्वचा और बालों की चमक

बाहरी रूप से इसका उपयोग त्वचा और बालों के लिए प्राकृतिक टोनर या कंडीशनर के रूप में भी किया जा सकता है, जिससे त्वचा की चमक बढ़ती है और बालों की जड़ों से संबंधित समस्याएं कम होती हैं।

इस्तेमाल का सही तरीका:

कभी भी इसे सीधा न पिएं। 1 गिलास पानी में 1-2 चम्मच सिरका मिलाकर ही इसका सेवन करें। अगर आपको गैस्ट्रिक अल्सर, एसिडिटी या एलर्जी है, तो अपने चिकित्सक या आहार विशेषज्ञ से सलाह लेना उचित रहता है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN