Source :- LIVE HINDUSTAN
थिएटर जैसा अनुभव लेना चाहते हैं तो Lifelong का ये धांसू प्रोजेक्टर 8000 रुपए से कम कीमत में लॉन्च हो गया है। यह प्रोजेक्टर 150 इंच डिस्प्ले, 4K सपोर्ट, 20W साउंड और OTT ऐप्स का सपोर्ट मिलता है।
अगर आप घर पर ही थिएटर जैसा अनुभव लेना चाहते हैं, तो Lifelong ने भारत में अपना नया ROAR Projector लॉन्च कर दिया है, जो किफायती कीमत में दमदार फीचर्स के साथ आया है। इस प्रोजेक्टर की खास बात यह है कि यह सिर्फ वीडियो के लिए नहीं है बल्कि पूरा एंटरटेनमेंट पैकेज है। इसमें बड़ी स्क्रीन, पावरफुल साउंड और Karaoke जैसे फीचर्स दिए गए हैं, जिससे आप घर पर ही मूवी, क्रिकेट मैच और म्यूजिक का मजा ले सकते हैं।
सम्बंधित सुझाव
कंपनी ने इसे खासतौर पर उन यूजर्स के लिए डिजाइन किया है जो कम बजट में बड़ा स्क्रीन एक्सपीरियंस चाहते हैं। 8000 रुपए से भी कम कीमत का यह प्रोजेक्टर 4K कंटेंट सपोर्ट को करता है और Android सिस्टम के साथ आता है, जिससे OTT ऐप्स का इस्तेमाल भी आसान हो जाता है।
Lifelong ROAR Projector की कीमत और उपलब्धता
Lifelong ROAR Projector को भारत में 7,999 रुपए की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया है। यह प्रोडक्ट Amazon और Flipkart जैसे ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध है।
Lifelong ROAR Projector के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स
इस प्रोजेक्टर की सबसे बड़ी खासियत इसकी बड़ी स्क्रीन है। यह 30 इंच से लेकर 150 इंच तक की स्क्रीन प्रोजेक्ट कर सकता है, जिससे आप अपने कमरे को मिनी थिएटर में बदल सकते हैं। 720p HD रेजोल्यूशन के साथ यह 4K कंटेंट को भी सपोर्ट करता है, जिससे वीडियो क्वालिटी अच्छी मिलती है।
ROAR Projector में 20W के पावरफुल स्पीकर्स दिए गए हैं। इसके साथ कंपनी ने ड्यूल वायरलेस माइक्रोफोन भी दिए हैं, जिससे आप Karaoke का मजा ले सकते हैं। यानी अब आप घर पर ही गाने गा सकते हैं और पार्टी जैसा माहौल बना सकते हैं। इस प्रोजेक्टर में 50,000 घंटे तक की लैम्प लाइफ दी गई है, जिससे यह लंबे समय तक चल सकता है।
सम्बंधित सुझाव
55% OFF
Crossbeats Lumex Cine Smart Home Projector 4k Ultra HD, Native 1080p, Mini Projector for Room,16000 Lumens Android OS, Built-in – Netflix, Prime, YouTube, Portable, Speaker, WiFi, 300″ Display Cinema
Crossbeats Lumex Cine Smart Home Projector 4k Ultra HD
Native 1080p
Mini Projector for Room
₹14999
₹32999
खरीदिये
यह प्रोजेक्टर Android ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ आता है, जिससे आप सीधे Netflix, Prime Video और अन्य ऐप्स चला सकते हैं। इसके अलावा इसमें Wi-Fi, Bluetooth और Miracast सपोर्ट भी दिया गया है, जिससे आप आसानी से अपने फोन या लैपटॉप को कनेक्ट कर सकते हैं।
Lifelong ROAR Projector में HDMI, USB और वायरलेस कनेक्टिविटी जैसे कई ऑप्शन दिए गए हैं। इसके साथ ही इसमें ऑटो कीस्टोन करेक्शन और मैनुअल फोकस जैसी सुविधाएं भी मिलती हैं, जिससे सेटअप करना आसान हो जाता है। इसका वजन करीब 1 किलो है, जिससे यह पोर्टेबल भी है और आप इसे आसानी से कहीं भी ले जा सकते हैं।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN
WZATCO Yuva Go Plus

