Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/03/15/1200x900/sangmarmar_15_03_1773586714906_1773586719009.pngRomantic Web Series: अगर आप एक अच्छी फैमिली ड्रामा रोमांटिक स्टोरी तलाश रहे हैं तो आपकी ये तलाश जियो हॉटस्टार की एक सीरीज पर खत्म हो सकती है। इस सीरीज की आईएमडीबी रेटिंग 8.7 है।
अगर आपने जियो हॉटस्टार की सीरीज ‘संगमरमर’ अभी तक देखनी नहीं शुरू की है तो तुरंत उसे देखना शुरू कर सकते हैं। ‘संगमरमर’ का पहला एपिसोड हॉटस्टार पर 26 फरवरी को रिलीज हुआ था। अगर आप एक अच्छी रोमांटिक वेब सीरीज देखना चाहते हैं तो आपको ये सीरीज बिल्कुल भी मिस नहीं करनी चाहिए। संगमरमर आपको एक मैच्यूर लव स्टोरी की दुनिया में ले जाती है। ये एक ऐसी रोमांटिक वेब सीरीज है जो आप अपने परिवार के साथ बैठकर देख सकते हैं।
प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें
उल्ट-पलट जाती है अमृता की जिंदगी
‘संगमरमर’ आदित्य (सौरभ राज जैन) और अमृता (शीना दास) के उस प्यार की कहानी है जिसके शुरू होते ही संघर्ष भी शुरू हो जाता है। अमृता और आदित्य एक दूसरे से प्यार करते हैं। दोनों की शादी की बात भी होने जा रही होती है कि तभी अमृता के जीवन में कुछ ऐसी घटनाएं घट जाती हैं कि उसकी पूरी जिंदगी ही उल्ट-पलट जाती है।
सीरीज दिखाती है कैसे हर कदम पर कम आंकी जाती हैं महिलाएं
‘संगमरमर’ प्यार की बात करते हुए एक महिला के जीवन के संघर्ष को भी दिखाती है। सीरीज में दिखाया गया है कि कैसे एक महिला को समाज कम आंकता है, लेकिन अमृता अपनी काबीलियत हर कदम पर साबित करती है। अमृता के जीवन का एक कॉन्सटेंट सपोर्ट होता है। वो सपोर्ट होता है आदित्य।
ग्रीन फॉरेस्ट से कम नहीं आदित्य का किरदार
आदित्य (सौरभ) के किरदार की बात करें तो उस किरदार को अगर ग्रीन फॉरेस्ट कहा जाए तो गलत नहीं होगा। आदित्य का किरदार एक ऐसा किरदार है जो अमृता की हर मुश्किल घड़ी में उसके साथ होता है और उसकी सारी बातों को समझता है। आदित्य के किरादर को देखकर आप सोचेंगे कि क्या असल में ऐसा कोई इंसान हो सकता है।
समाज का सच दिखाती है सीरीज
इस सीरीज में दिखाया गया है कैसे मुसीबत पड़ने पर कई बार आपके रिश्तेदार भी आपको ताना मारने से पीछे नहीं हटते हैं, लेकिन एक बाहरी शख्स आपको इतने बेहतर तरीके से समझता है कि वो आपके साथ बिना किसी सवाल के खड़ा होता है।
अच्छा महसूस करने के साथ-साथ रुलाती है सीरीज
‘संगमरमर’ आपको अच्छा महसूस कराने के साथ-साथ रुलाती है। ये सीरीज एक फीमेल सेंट्रिक सीरीज है। सीरीज के हर नए एपिसोड में अमृता के सामने एक नई चुनौती खड़ी हो जाती है। अमृता जैसे उन चुनौतियों के साथ डील करती है, वो आपको उस किरदार से प्यार करवा देगी।
अब तक आ चुके हैं सीरीज के 17 एपिसोड्स
‘संगमरमर’ एक ऑन गोइंग सीरीज है। इस सीरीज के अबतक 17 एपिसोड्स आ चुके हैं। हर गुरुवार सीरीज का नया एपिसोड रिलीज होता है। सीरीज की कहानी जितनी खूबसूरत है, उतने ही खूबसूरत इस सीरीज के बैकग्राउंड सॉन्ग हैं। ‘संगमरमर’ का म्यूजिक आपके दिल में एक अलग जगह बनाएगा। आप यकीनन इस सीरीज के एपिसोड्स देखने के बाद सीरीज के गानों को यूट्यूब या स्पॉटिफाई पर सर्च करेंगे।
कितनी है ‘संगमरमर’ की सीरीज?
‘संगमरमर’ की आईएमडीबी रेटिंग की बात करें तो इसकी रेटिंग 8.7 है। सीरीज को डायरेक्ट विक्रम घई ने। वहीं, इस सीरीज को प्रोड्यूस किया है राजश्री प्रोडक्शन हाउस ने। राजश्री प्रोडक्शन हाउस वही है जिसने विवाह, हम आपके हैं कौन और हम साथ-साथ जैसी फिल्में प्रोड्यूस की हैं।
‘संगमरमर’ की कास्ट की बात करें तो सीरीज में सौरभ राज जैन, शीना दास के अलावा स्मिता बंसल और खालिद सिद्दीकी जैसे कलाकार नजर आए हैं।
आईएमडीबी यूजर्स को कैसी लगी ये सीरीज?
‘संगमरमर’ के आईएमडीबी पेज पर अगर आप इसके रिव्यूज पढ़ेंगे तो पाएंगे कि हर किसी को ये सीरीज पसंद आई है। एक यूजर ने लिखा-संगमरमर एक ऐसी लड़की की कहानी है जो हर कदम पर अपनी सेल्फ रिस्पेक्ट के लिए लड़ती है। ज्यादातर एक्टर्स अपने किरदार के साथ न्याय करते नजर आए हैं। एक यूजर ने लिखा- ‘संगमरमर’ एक शानदार अनुभव है। कहीं-कहीं तो सीरीज देखते हुए पलकें भीग जाती हैं।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN

