Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/04/12/1200x900/Akki_and_Wamb_1775996973472_1775996977364.jpgAkshay Kumar and Wamiqa: वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि वामिका गब्बी को एक स्टंट करने के लिए एक हार्नेस से अच्छी तरह बांधकर सेफ किया गया है। लेकिन स्टंट के वक्त अक्षय अचानक उन्हें डरा देते हैं।
बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार अपनी अपकमिंग फिल्म ‘भूत बंगला’ को लेकर लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। अक्षय कुमार शूटिंग के दौरान बीच-बीच में मौका मिलने पर अपने को-स्टार्स के साथ काफी मस्ती करने के लिए भी जाने जाते हैं। फिल्म का एक BTS वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है जिसमें देखा जा सकता है कि अक्षय कुमार फिल्म की फीमेल लीड एक्ट्रेस वामिका गब्बी के साथ प्रैंक करते हैं। अक्षय कुमार का यह प्रैंक वामिका की आंखों में आंसू ला देता है, उनकी डर के मारे हालत खराब हो जाती है, क्योंकि उन्हें लगता है कि वह एक ऊंची टेबल से नीचे गिरने वाली हैं। लेकिन सिर्फ अक्षय को पता था कि सब कुछ अंडर कंट्रोल है।
जब अक्षय कुमार के प्रैंक ने अटका दीं वामिका की सांसें
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि वामिका गब्बी को एक स्टंट करने के लिए एक हार्नेस से अच्छी तरह बांधकर सेफ किया गया है। सीन में अक्षय कुमार जो टेबल के ऊपर चढ़कर डांस कर रहे होते हैं, उन्हें वामिका को ऊपर मेज पर खींचना होता है और फिर वामिका अपना डांस मूव करती हैं, जिसके बाद अक्की उन्हें घुमाते हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि जैसे ही वामिका अपना डांस स्टेप शुरू करती हैं, अक्षय कुमार उन्हें हवा में घुमाकर दूर धकेल देते हैं। वामिका सेफ्टी हार्नेस से बंधी हुई थीं और वह हवा में झूलती हुई दूर चली जाती हैं। वह डर के मारे अपनी आंखें मींच लेती हैं और चेहरा ढंक लेती हैं।
समझ आया प्रैंक तो वामिका समेत निकल गई सबकी हंसी
वामिका को जैसे ही समझ में आता है कि यह उनके साथ प्रैंक हुआ है, तो वह खुद भी अपनी हंसी नहीं रोक पाती हैं और सेट पर मौजूद सभी लोग ठहाके मारकर हंसने लगते हैं। अक्षय कुमार ने फिल्म के ट्रेलर लॉन्च पर भी अपने अनोखे अंदाज से सबका ध्यान खींचा। वह जानबूझकर फटे-पुराने और फटे हुए कपड़ों में नजर आए। जब मीडिया ने उनके इस लुक के बारे में पूछा, तो अक्षय ने मजाकिया अंदाज में कहा कि भूतों ने मेरा यह हाल किया है। बात मूवी की करें तो फिल्म का ट्रेलर खूब चर्चा में रहा है। अब देखना यह होगा कि क्या प्रियदर्शन और अक्षय कुमार की जोड़ी एक बार फिर वही कमाल दिखा पाएगी।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN


