Home  लाइफस्टाइल समाचार भारत में हनुमान जी के ऐसे मंदिर जहां लेटी हुई मुद्रा में...

भारत में हनुमान जी के ऐसे मंदिर जहां लेटी हुई मुद्रा में हैं संकटमोचन, क्या आपने किए हैं यहां के दर्शन?

17
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

भारत में हनुमान जी के कई मंदिर है जिनके दर्शन आपने किए होंगे। यहां हम उन मंदिरों के बारे में बता रहे हैं जो हनुमान जी की  लेटी हुई मुद्रा के लिए फेमस हैं।   

भारत में मंदिरों की कमी नहीं है। हिंदू धर्म के सबसे ज्यादा पूजनीय देवताओं में से एक हनुमान जी को साहस, भक्ति, शक्ति और निस्वार्थ सेवा का प्रतीक माना जाता है। भारत में हनुमान जी के कई ऐतिहासिक और चमत्कारिक मंदिर हैं। पवनपुत्र के अधिकांश मंदिरों में उनकी मूर्ति खड़े या बैठे हुए मुद्रा में दिखाई देते हैं, लेकिन लेटी हुई मुद्रा में उनकी मूर्ति कम देखने को मिलती है। वैसे तो हनुमान जी के फेमस मंदिरों में राजस्थान का सालासर बालाजी, अयोध्या का हनुमान गढ़ी, वाराणसी का संकट मोचन जैसे मंदिर शामिल हैं। इस आर्टिकल में हम भारत के ऐसे मंदिरों के बारे में बता रहे हैं जहां हनुमान जी लेटी हुई मुद्रा में हैं।

1) प्रयागराज का बड़े हनुमान मंदिर, उत्तर प्रदेश

प्रयागराज का बड़ा हनुमान मंदिर दुनिया के सबसे फेमस मंदिरों में से एक है, जहां भगवान आराम की मुद्रा में हैं। संगम के किनारे बसे इस मंदिर के बारे में मान्यता है कि लंका विजय के बाद थकान मिटाने के लिए हनुमान जी यहां लेट गए थे। इस मंदिर में हर साल गंगा का पानी गर्भगृह तक पहुंचता है और हनुमान जी के चरणों को छूता है। इस पर स्थानीय लोगों का मानना है कि ये हनुमान जी का स्नान है।

2) जाम सावली में लेटे हुए हनुमान का मंदिर, मध्य प्रदेश

छिंदवाड़ा जिले के जाम सावली में स्थित हनुमान जी का ये मंदिर बहुत ही पुराना है और इसे सिद्ध मंदिरों में गिना जाता है। यहां हनुमान जी की प्रतिमा एक पीपल के पेड़ के नीचे लेटी हुई अवस्था में है। इस प्रतिमा की नाभि से पानी की एक धारा निकलती है, जिसे प्रसाद के रूप में ग्रहण किया जाता है। कहा जाता है कि इस जल में औषधीय गुण हैं जो मानसिक और शारीरिक कष्टों को दूर कर सकते हैं।

3) इटावा में पिलुआ वाले हनुमान जी, उत्तर प्रदेश

इटावा के पास यमुना नदी के किनारे पर ये मंदिर स्थित है। मंदिर में हनुमान जी की प्रतिमा लेटी हुई है। भक्त यहां लड्डू का भोग लगाते हैं। भोग के लिए जब प्रतिमा के मुंह में लड्डू का प्रसाद डाला जाता है तबवह अपने आप अंदर चला जाता है।

4) खुल्दाबाद का भद्र मारुति मंदिर, महाराष्ट्र

औरंगाबाद के पास खुल्दाबाद में स्थित यह मंदिरूबहुत ज्यादा फेमस है। यहां हनुमान जी पूर्ण विश्राम की मुद्रा में हैं और उनके चेहरे पर एक असीम शांति दिखाई देती है। कहते हैं भक्त के भजनों से खुश होकर हनुमान जी यहां लेटी हुई मुद्रा में प्रकट हुए थे।

(फोटो क्रेडिट: aryanshuklaeshu)

SOURCE : LIVE HINDUSTAN