Source :- LIVE HINDUSTAN
Vivo के दो नए स्मार्टफोन भारतीय बाजार में डेब्यू करने के लिए तैयार हैं। हम बात कर रहे हैं Vivo Y21 5G और Vivo Y11 5G की। पिछले महीने, वीवो ने कुछ चुनिंदा ग्लोबल मार्केट में Vivo Y21 5G को Vivo Y11 5G के साथ लॉन्च किया था। इनकी भारतीय कीमतें लीक हो गई है।
Vivo के दो नए स्मार्टफोन भारतीय बाजार में डेब्यू करने के लिए तैयार हैं। हम बात कर रहे हैं Vivo Y21 5G और Vivo Y11 5G की। पिछले महीने, वीवो ने कुछ चुनिंदा ग्लोबल मार्केट में Vivo Y21 5G को Vivo Y11 5G के साथ लॉन्च किया था। अब, कहा जा रहा है कि यह वीवो Y-सीरीज के इन दोनों फोन्स को भारत में भी लाने की तैयारी कर रही है। हालांकि, कंपनी ने अभी तक इसकी पुष्टि नहीं की है, लेकिन भारत में Vivo Y21 5G और Vivo Y11 5G की कीमतें, कलर ऑप्शन, स्टोरेज कॉन्फिगरेशन, खास स्पेसिफिकेशन और फीचर्स ऑनलाइन सामने आ गए हैं। उम्मीद है कि Vivo Y21 5G और Vivo Y11 5G भारत में अपने सिंगापुर वाले वेरिएंट जैसे ही हार्डवेयर फीचर्स के साथ लॉन्च होंगे। भारत में कितनी होगी इन दोनों फोन्स की कीमत, चलिए बताते हैं….
भारत में Vivo Y21 5G, Y11 5G की कीमत (लीक के अनुसार)
91मोबाइल्स ने टिप्स्टर सुधांशु अंभोरे के साथ मिलकर Vivo Y21 5G और Vivo Y11 5G की कीमत की जानकारी पब्लिश की है। उम्मीद है कि Vivo Y21 5G जल्द ही भारत में लॉन्च होगा। खबरों के मुताबिक, वीवो Y21 5G के बेस 4GB+128GB वेरिएंट की कीमत 18,499 रुपये होगी। वहीं, इसके 6GB+128GB वेरिएंट की कीमत 20,499 रुपये और 8GB+128GB वेरिएंट की कीमत 22,499 रुपये हो सकती है।
दूसरी ओर, वीवो Y11 5G के बेस वेरिएंट की कीमत भारत में कथित तौर पर 14,999 रुपये होगी, जिसमें 4GB रैम और 64GB स्टोरेज मिलेगा। हालांकि, इसके 4GB रैम और 128GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 16,999 रुपये बताई जा रही है।
जहां वीवो Y21 5G कथित तौर पर शैम्पेन गोल्ड और मिडनाइट ब्लू जैसे कलर्स में उपलब्ध होगा, वहीं वीवो Y11 5G देश में मिडनाइट ब्लू और सनशाइन गोल्ड जैसे कलर्स में उपलब्ध हो सकता है। हालांकि, कंपनी ने अभी तक इन डिटेल्स की पुष्टि नहीं की है।
Vivo Y21 5G और Vivo Y11 5G के स्पेसिफिकेशन्स
स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो, वीवो Y21 5G और वीवो Y11 5G में ऑक्टा-कोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 चिपसेट और 6,500mAh की बैटरी होने की उम्मीद है। दोनों में 6.74-इंच की एलसीडी टचस्क्रीन हो सकती है, जो 120 हर्ट्ज तक का रिफ्रेश रेट और 1200 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस देगी। इसके अलावा, ये दोनों फोन धूल और पानी से सुरक्षित रहने के लिए IP65 रेटिंग के साथ आ सकते हैं। वीवो के ये फोन Android 16 पर बेस्ड ओरिजनओएस 6 के साथ आ सकते हैं।
कैमरे की बात करें तो, वीवो Y21 5G और वीवो Y11 5G में कथित तौर पर डुअल रियर कैमरा सेटअप होगा, जिनमें QVGA सेकेंडरी लेंस लगे होंगे। जहां वीवो Y21 5G में 50-मेगापिक्सेल का प्राइमरी कैमरा होने की बात कही जा रही है, वहीं वीवो Y11 5G में 13-मेगापिक्सेल का मेन कैमरा हो सकता है। बताया जा रहा है कि ये दोनों फोन 5-मेगापिक्सेल के सेल्फी कैमरे के साथ लॉन्च होंगे। वीवो Y21 5G में 44W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और वीवो Y11 5G में 15W वायर्ड फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलने की उम्मीद है।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN



