Home राष्ट्रीय समाचार भारत-पाकिस्तान संघर्ष पर बोले ट्रंप, ‘मैं दख़ल नहीं देता तो 3.5 करोड़...

भारत-पाकिस्तान संघर्ष पर बोले ट्रंप, ‘मैं दख़ल नहीं देता तो 3.5 करोड़ लोग मारे जाते’

12
0

Source :- BBC INDIA

इंग्लैंड ने पाकिस्तान को हराया

इमेज स्रोत, SARKAR / AFP via Getty

टी-20 वर्ल्ड कप के सुपर-8 मुक़ाबले
में इंग्लैंड ने पाकिस्तान को दो विकेट से हरा दिया है. इंग्लैंड ने यह रोमांचक
मुक़ाबला महज़ पांच गेंद रहते जीता.

इसी के साथ इंग्लैंड की टीम इस टी-20
वर्ल्ड कप के सेमीफ़ाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम बन गई है. इंग्लैंड ने सुपर-8 स्टेज में लगातार दो मैच जीत लिए हैं.

इंग्लैंड की इस जीत में कप्तान हैरी
ब्रूक की अहम भूमिका रही. ब्रूक ने महज़ 51 गेंदों पर 100 रन बनाकर इंग्लैंड को
जीत के क़रीब पहुंचाया.

हालांकि, उनके आउट होने के बाद इंग्लैंड ने अपने दो और विकेट गंवा दिए और मैच
एक बार फिर फंसता नज़र आया. लेकिन, अंत में
जीत इंग्लैंड के नाम रही.

पाकिस्तान की ओर से शाहीन शाह
अफ़रीदी ने चार विकेट झटके. जबकि मोहम्मद नवाज़ और उस्मान तारिक़ के खाते में
दो-दो विकेट आए.

इस मैच में पाकिस्तान ने टॉस जीतकर
पहले बल्लेबाज़ी चुनी थी और इंग्लैंड के सामने 165 रन का लक्ष्य रखा था.

पाकिस्तान के लिए ओपनर बल्लेबाज़
साहिबज़ादा फ़रहान ने सबसे अधिक 63 रन बनाए. उनके अलावा बाबर आज़म और फ़ख़र ज़मान
ने 25-25 रन की पारी खेली.

इंग्लैंड की ओर से लिएम डॉसन ने सबसे
अधिक तीन विकेट झटके. वहीं जोफ़्रा आर्चर और जेमी ओवरटन ने दो-दो विकेट लिए.

स्कोर:

पाकिस्तान: 164/9 (20 ओवर)

इंग्लैंड: 166/8 (19.1 ओवर)

SOURCE : BBC NEWS