Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/02/27/1200x900/BOONG_1772201440197_1772201448865.jpgबाफ्टा जीतने वाली पहली भारतीय फिल्म बूंग का नया पोस्टर रिलीज हुआ है और इसके साथ ही मूवी की रिलीज डेट भी अनाउंस की है जब मूवी दोबारा रिलीज हो रही है थिएटर में।
बाफ्टा जीतने वाली पहली भारतीय फिल्म, एक्सेल एंटरटेनमेंट, चॉकबोर्ड एंटरटेनमेंट और सूटेबल पिक्चर्स की ‘बूंग’, अब 6 मार्च को थिएटर्स में फिर से रिलीज होने जा रही है और मेकर्स ने रिलीज डेट अनाउंस करने के लिए एक नया पोस्टर लॉन्च किया है। बता दें कि फिल्म ने हाल ही में लंदन में 79वें ब्रिटिश एकेडमी फिल्म अवार्ड्स में बेस्ट चिल्ड्रेन एंड फैमिली फिल्म की कैटेगरी में सम्मान जीतकर एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की।
नया पोस्टर शेयर की अनाउंसमेंट
बूंग ने जूटोपिया 2, लिलो एंड स्टिच और आर्को जैसी बड़ी इंटरनेशनल फिल्मों को पछाड़कर यह जीत हासिल की, जो ग्लोबल स्टेज पर भारतीय सिनेमा के लिए एक बहुत बड़ा पल है। मेकर्स ने नया पोस्टर शेयर करते हुए सोशल मीडिया पर लिखा, ‘एक मासूमियत की जर्नीऔर प्यार। देखें भारत की पहली बाफ्ता अवॉर्ड विनिंग फिल्म सिनेमा में आ रही है 6 मार्च को।’
क्या है फिल्म की कहानी
बता दें कि लक्ष्मीप्रिया देवी की लिखी और डायरेक्ट की हुई फिल्म ‘बूंग’ की कहानी एक छोटे से लड़के के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपनी मां को एक तोहफे से सरप्राइज देने का प्लान बनाता है। अपनी मासूमियत में, वह मानता है कि अपने गैर-हाजिर पिता को वापस घर लाना सबसे खास तोहफा होगा। पिता की तलाश में बूंग की दुनिया बिखर जाती है, लेकिन आखिर में एक यादगार तोहफा मिलता है।
कब देखेंगे आप फिल्म
वर्ल्डवाइड तारीफ पाने और भारत के लिए बाफ्टा जैसा बड़ा सम्मान लाने के बाद, ‘बूंग अब बड़े पर्दे पर आने के लिए तैयार है और 6 मार्च को सिनेमाघरों में फिर से रिलीज हो रही है।
बंगू फिल्म की पूरी कास्ट
बूंग फिल्म में गुनगुन किपगेन, बाला हिजम, एंगोम सनामतुम, विक्रम कोच्चर अहम किरदार में हैं। वहीं लक्ष्मीप्रिया देवी ने फिल्म को डायरेक्ट किया है और इसे लिखा है। वहीं एक्सल एंटरटेनमेंट ने मूवी को प्रोड्यूस किया है जिसके ओनर फरहान अख्तर हैं।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN



