Home  लाइफस्टाइल समाचार भारत की इस शाही ट्रेन में मिलती हैं 5-स्टार होटल जैसी सुविधाएं,...

भारत की इस शाही ट्रेन में मिलती हैं 5-स्टार होटल जैसी सुविधाएं, WiFi-TV से लेकर लग्जरी सुइट तक, लाखों में किराया

3
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

भारत की लग्जरी ट्रेन Maharajas’ Express में सफर करना किसी शाही महल में रहने जैसा अनुभव देता है। इस ट्रेन में यात्रियों को 5-स्टार होटल जैसी सुविधाएं मिलती हैं। चलिए इस ट्रेन के बारे में पूरी डिटेल्स देते हैं। 

भारत में रेलवे सबसे मजबूत साधन माना जाता है, कही भी आने-जाने के लिए। कई ऐसी ट्रेनें चलती हैं, जो सुपरफास्ट है और आपको एक स्थान से दूसरे तक पहुंचाने में कम समय लेती हैं। लेकिन क्या आपने ऐसी ट्रेन के बारे में सुना है, जिसमें टीवी, वाई-फाई, रेस्टोरेंट की सुविधा मौजूद है। आज हम आपको भारत की ऐसी ट्रेन के बारे में बताने जा रहे हैं, जो चलता-फिरता 5 स्टार होटल है। इस ट्रेन को लोग महाराजा एक्सप्रेस के नाम से जानते हैं। महाराजा एक्सप्रेस भारत के कई रूट्स से होकर गुजरती है और इसमें ज्यादातर बड़े नेता या फिर बिजनेसमैस ट्रैवल करते हैं। चलिए इसके बारे में पूरी जानकारी देते हैं।

राजाओं-महाराजाओं जैसा अनुभव

Maharajas Express को खास तौर पर उन यात्रियों के लिए तैयार किया गया है, जो भारत की ऐतिहासिक विरासत और संस्कृति को लग्जरी अंदाज में देखना चाहते हैं। ट्रेन का इंटीरियर भारतीय महलों से प्रेरित है, जिसमें शानदार सजावट, खूबसूरत फर्नीचर और क्लासिक डिजाइन देखने को मिलता है। ट्रेन के हर डिब्बे को बेहद लग्जरी तरीके से डिजाइन किया गया है, जिसमें यात्रियों को सफर के दौरान किसी भी तरह की असुविधा न हो। साथ ही में इसमें आपको भारतीय सभ्यता, संस्कृति और इतिहास के बारे में भी जानकारी दी जाएगी। आपको इसमें बैठकर फील होगा, जैसे किसी महल में आ गए है और शाही जिंदगी जी रहे हैं।

शानदार सुइट और लग्जरी सुविधाएं

इस ट्रेन में यात्रियों के लिए कई तरह के लग्जरी केबिन और सुइट मौजूद हैं, जिनमें डीलक्स केबिन, जूनियर सुइट, सुइट और प्रेसिडेंशियल सुइट शामिल हैं। हर सुइट में आरामदायक बेड, लग्जरी बाथरूम, एलईडी टीवी, एसी, वाई-फाई और आधुनिक सुविधाएं दी गई हैं। सबसे खास बात यह है कि यहां यात्रियों को 24 घंटे बटलर सर्विस भी मिलती है। यानी आपकी हर छोटी जरूरत का ध्यान ट्रेन का स्टाफ रखता है। इसके अलावा ट्रेन में बार, लाउंज, रेस्टोरेंट और मनोरंजन की भी बेहतरीन सुविधाएं उपलब्ध हैं। इस ट्रेन में आप बार में बैठकर ड्रिंक कर सकते हैं, वहां डांस की भी सुविधा मिलेगी। साथ ही टीवी पर फिल्म भी देख सकते हैं। इसके बेड ऐसे डिजाइन किए गए हैं, जैसे महल के हो।

ट्रेन में है 2 बड़े महल रेस्टोरेंट

इस लग्जरी ट्रेन में यात्रियों के लिए दो खूबसूरत रेस्टोरेंट बनाए गए हैं, जिनके नाम है Rang Mahal और Mayur Mahal। यहां यात्रियों को भारतीय और विदेशी दोनों तरह के स्वादिष्ट व्यंजन परोसे जाते हैं। रेस्टोरेंट का इंटीरियर भी बेहद शानदार होता है, जहां बैठकर खाना खाने का अनुभव किसी शाही महल से कम नहीं लगता।

कई शहरों से गुजरती है

महाराजा एक्सप्रेस ट्रेन भारत के कई प्रसिद्ध जगहों से होकर गुजरती है। इस ट्रेन के जरिए यात्री देश के कई ऐतिहासिक शहरों और विश्व प्रसिद्ध स्मारकों को देख सकते हैं। इनके प्रमुख रूट हैं – इंडियन स्प्लेंडर: दिल्ली, आगरा, रणथंभौर, जयपुर, बीकानेर, जोधपुर, उदयपुर, मुंबई। भारतीय पैनोरमा: दिल्ली, जयपुर, रणथंभौर, फतेहपुर सीकरी, आगरा, ओरछा, खजुराहो, वाराणसी, दिल्ली। भारत की विरासत: मुंबई, उदयपुर, जोधपुर, बीकानेर, जयपुर, रणथंभौर, आगरा, दिल्ली। भारत के खजाने: दिल्ली, आगरा, रणथंभौर, जयपुर, दिल्ली।

किराया भी जान लीजिए

भारतीय वैभव पैकेज (6 रातें/7 दिन, 2724 किमी यात्रा) डीलक्स केबिन – 6,92,250रु, जूनियर सुइट – 8,87,500,राष्ट्रपति सुइट – 22,18,750रु

भारत की विरासत पैकेज- डीलक्स केबिन – 5,23,630रु, जूनियर सुइट – 7,98,750रु, राष्ट्रपति सुइट – 22,18,750रु

भारतीय पैनोरमा पैकेज- डीलक्स केबिन – 7,27,750रु, जूनियर सुइट – 9,23,000रु, राष्ट्रपति सुइट – 22,18,750रु,

भारत के खजाने पैकेज- डीलक्स केबिन – 5,50,250रु, जूनियर सुइट – 8,34,250रु, राष्ट्रपति सुइट – 22,18,750रु

SOURCE : LIVE HINDUSTAN