Home खेल समाचार भारतीय महिला हॉकी टीम सेमीफाइनल की दहलीज पर, वेल्स से मुकाबला कल

भारतीय महिला हॉकी टीम सेमीफाइनल की दहलीज पर, वेल्स से मुकाबला कल

10
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

हैदराबाद, 10 मार्च (वार्ता) भारतीय महिला हॉकी टीम बुधवार को वेल्स के खिलाफ मुकाबले में सेमीफाइनल में

हैदराबाद, 10 मार्च (वार्ता) भारतीय महिला हॉकी टीम बुधवार को वेल्स के खिलाफ मुकाबले में सेमीफाइनल में जगह पक्की करने के इरादे से मैदान में उतरेगी। यह मैच हॉकी महिला विश्व कप 2026 क्वालिफायर के पूल-बी का अंतिम मुकाबला होगा।

मेजबान भारत दो मैचों के बाद चार अंकों के साथ तालिका में शीर्ष पर है और उसका गोल अंतर भी बेहतर है। भारत अगर इस मुकाबले में जीतता है या ड्रॉ खेलता है तो सेमीफाइनल में उसकी जगह पक्की हो जायेगी।

पूल से शीर्ष दो टीमें सेमीफाइनल में पहुंचेंगी। यदि भारत हार जाता है तो उसके चार अंक ही रहेंगे और उसका भविष्य स्कॉटलैंड तथा उरुग्वे के बीच होने वाले मुकाबले के परिणाम और गोल अंतर पर निर्भर करेगा।

भारतीय टीम ने अब तक टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया है। टीम ने आठ मार्च को उरुग्वे को 4-0 से हराकर अपने अभियान की शुरुआत की थी और इसके बाद स्कॉटलैंड के खिलाफ कड़े मुकाबले में 2-2 से ड्रॉ खेला।

युवा फारवर्ड सुनेलीता टोप्पो दोनों मैचों में गोल कर शानदार फॉर्म में हैं। इसके अलावा आक्रमण पंक्ति में लालरेमसियामी, नवनीत कौर और रुतुजा ददासो पिसाल ने भी गोल करने और मौके बनाने में अहम भूमिका निभायी है।

रक्षा पंक्ति में गोलकीपर बिच्छु देवी ने लगातार अहम बचाव कर टीम को मजबूती दी है। हैदराबाद में घरेलू दर्शकों के समर्थन ने भी टीम को अतिरिक्त ऊर्जा दी है।

टीम के अब तक के प्रदर्शन पर कप्तान सलीमा टेटे ने कहा, “पहले दो मैचों के बाद टीम में सकारात्मक माहौल है। युवा खिलाड़ी अपने अवसर का अच्छा उपयोग कर रही हैं और बेहतरीन प्रदर्शन कर रही हैं। टीम खुलकर खेल रही है, जो हमारे लिए बहुत अच्छी बात है।”

उन्होंने कहा, “हम विश्व कप के लिए क्वालीफाई करना चाहते हैं और चैंपियन बनना चाहते हैं। जब भी टीम साथ होती है तो हम इसी लक्ष्य के बारे में बात करते हैं।”

भारत का वेल्स के खिलाफ रिकॉर्ड भी बेहतर रहा है। दोनों टीमों के बीच हुए मुकाबलों में भारत 5-1 से आगे है। वेल्स टूर्नामेंट में अपनी पहली जीत दर्ज करने के लिए पूरा जोर लगायेगा, ऐसे में भारत को पूल चरण का अंत जीत के साथ करने के लिए अपना पूरा ध्यान केंद्रित रखना होगा।

शादाब आलम

वार्ता

SOURCE : LIVE HINDUSTAN