Home विश्व समाचार भरोसा करने लायक नहीं पाकिस्तान, युद्ध में मध्यस्थता पर भड़के पूर्व इजरायली...

भरोसा करने लायक नहीं पाकिस्तान, युद्ध में मध्यस्थता पर भड़के पूर्व इजरायली प्रवक्ता

15
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

पूर्व इजरायली प्रवक्ता ने कहा कि  पाकिस्तान एक ऐसा देश है जिसका इतिहास इजरायल के प्रति बहुत ही शत्रुतापूर्ण रहा है। यह तो इजरायल को एक देश के तौर पर मान्यता भी नहीं देता। इजरायल, पाकिस्तान को एक भरोसेमंद पक्ष के तौर पर नहीं देखता है।

US Iran War: अमेरिका ने ईरान के खिलाफ कई दिनों से जारी जंग रोक दी है। इस बीच, पाकिस्तान ने अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध में खुद को मध्यस्थ के तौर पर पेश किया है। इससे इजरायल भड़क गया है। इजरायल के पूर्व प्रवक्ता आयलोन लेवी ने बताया है कि पाकिस्तान भरोसा करने लायक नहीं है।। उन्होंने न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए कहा, ”इजरायल को पाकिस्तान की इसमें शामिल होने की कोशिश पर शक होगा। यह एक ऐसा देश है जिसका इतिहास इजरायल के प्रति बहुत ही शत्रुतापूर्ण रहा है। यह तो इजरायल को एक देश के तौर पर मान्यता भी नहीं देता। इजरायल, पाकिस्तान को एक भरोसेमंद पक्ष के तौर पर नहीं देखता।”

उन्होंने आगे कहा कि वह सऊदी अरब, तुर्की, कतर और इस क्षेत्र के अन्य सुन्नी कट्टरपंथी तत्वों के साथ पाकिस्तान के बढ़ते संबंधों को चिंता की नजर से देखता है। लेकिन अगर कोई व्यक्ति कोई जादुई समाधान निकाल पाता है और ईरानियों को किसी ऐसी बात पर राजी कर लेता है जिसे वे अभी ठुकरा रहे हैं, तो बेशक उसका स्वागत किया जाएगा। हालांकि, इसकी संभावना बहुत कम है।

वहीं, पीएम मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के बीच हुई बातचीत पर, आयलोन लेवी कहते हैं, “इजरायल के लिए समुद्री और क्षेत्रीय सुरक्षा सुनिश्चित करना बेहद जरूरी है, ताकि हम उस व्यापार गलियारे को विकसित कर सकें जिसे बनाने की हम पिछले कुछ सालों से कोशिश कर रहे हैं। सात अक्टूबर के नरसंहार से पहले, दुनिया एक ऐसे व्यापार गलियारे को बनाने की बात कर रही थी जो भारत से शुरू होकर संयुक्त अरब अमीरात, सऊदी अरब, इजरायल से गुजरता और उसे यूरोप से जोड़ता। ईरानी शासन उस व्यापार गलियारे को नाकाम करने की कोशिश कर रहा है… वह इस क्षेत्र में अराजकता और हिंसा फैलाने की कोशिश कर रहा है, ताकि इस क्षेत्र में स्थिरता चाहने वाले लोग आगे न बढ़ सकें और समृद्ध न हो सकें।

उन्होंने आगे कहा कि ईरानी शासन की होर्मुज स्ट्रेट को ब्लॉक करने, दुबई हवाई अड्डे पर बमबारी करने, और इस क्षेत्र में नागरिकों और ऊर्जा ठिकानों पर बमबारी करने की क्षमता को खत्म करना बेहद जरूरी है, ताकि हम इस क्षेत्र में अपने दोस्तों के साथ – और सबसे बढ़कर भारत के महान लोगों के साथ – वह साझा समृद्धि और आर्थिक बुनियादी ढांचा तैयार कर सकें।”

SOURCE : LIVE HINDUSTAN