Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/03/17/1200x900/Allu_Arjun_in_Pushap_1773746460608_1773746469396.jpgPushpa 2 Fame Allu Arjun: साउथ के सुपरस्टार एक्टर्स को उनकी फिल्मों में एक्शन सीन्स करते देखने का अपना ही मजा है, लेकिन क्या आपको पता है कि एक एक्टर ऐसा भी है जो ब्रूस ली से प्रेरणा लेकर अपने फाइट सीक्वेंस को बहुत खास बना देता है।
‘पुष्पा – द राइज’ और ‘पुष्पा – द रूल’ जैसी ब्लॉकबस्टर हिट फिल्में दे चुके साउथ के सुपरस्टार एक्टर अल्लू अर्जुन ने एक बार अपनी वो सीक्रेट ट्रिक बताई थी, जिसकी वजह से उन्हें एक्शन फिल्मों का बादशाह माना जाता है। अल्लू अर्जुन की फिल्मों में एक्शन का लेवल अलग ही होता है, और उन्हें पर्दे पर एक्शन सीन्स करते देखना आपको रोमांच से भर देता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि अल्लू अर्जुन अपनी फिल्मों में एक्शन सीन्स करने के लिए प्रेरणा आइकॉनिक मार्शल आर्टिस्ट और लीजेंडरी हॉलीवुड स्टार ब्रूसली से लेते हैं।
अल्लू ने सालों पहले नोटिस कर ली थी यह बात
‘एंटर द ड्रैगन’, ‘फिस्ट ऑफ फ्यूरी’ और ‘वे ऑफ द ड्रैगन’ जैसी फिल्मों में काम कर चुके ब्रूसली अपने हर फाइट सीक्वेंस को बहुत खास बना दिया करते थे। अल्लू अर्जुन ने बताया कि कैसे वो भी अपनी फिल्मों में वही टेक्नीक इस्तेमाल करते हैं। अल्लू अर्जुन ने एक एक्टिंग क्लास में बातचीत के दौरान कहा, ‘मैं अगर किसी को 10 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से मुक्का मारता हूं। अब अगर मैं यही मुक्का 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से मारूं, तो इसका यह मतलब नहीं है कि अब यह अच्छी एक्टिंग हो गई।’
असली जादू फाइट में नहीं बल्कि यहां होता है
अल्लू अर्जुन ने कहा, ‘एक अच्छी फाइट आपको एक्शन की वजह से दिखाई नहीं पड़ती है।’ अल्लू अर्जुन ने अपनी बात समझाने के लिए पास रखे एक बोर्ड पर मुक्का मारा और कहा कि अगर मैं इस पर मुक्का मारूं तो आपको कैसे पता चलेगा कि मैंने धीरे मारा या जोर से? जाहिर है उसकी आवाज की वजह से। लेकिन कल्पना कीजिए कि अगर उसमें कोई साउंड ना आए तो? आपको पता नहीं चलेगा कि मैंने कितनी जोर से मारा है। ऐसा इसलिए क्योंकि मेरे मुक्का मारने की वजह से वहां कोई रिएक्शन नहीं हुआ।
क्यों ज्यादा इम्पैक्ट देती है ब्रूस ली की फाइट्स?
अल्लू अर्जुन ने कहा, ‘आपको पता है इसीलिए आपको ब्रूसली पर्दे पर बहुत पावरफुल नजर आते हैं। जब आप ब्रूसली को पर्दे पर लड़ते हुए देखते हैं तो वह एक्शन से ज्यादा आपको रिएक्शन दिखाते हैं।’ अल्लू अर्जुन ने वह रिएक्शन करके दिखाया कि कैसे वो मुक्का मारते हुए अपने हावभाव और बॉडी लैंग्वेज को उसी हिसाब से ढाल लेते हैं कि उनका एक्शन पर्दे पर लोगों को बहुत बड़ा दिखाई पड़ता है। यही वजह है कि अल्लू अर्जुन की फाइट लोगों को बहुत थ्रिलिंग लगती हैं। वर्क फ्रंट की बात करें तो पुष्पा की वजह से अल्लू अर्जुन नेशनल स्टार बन चुके हैं और अब दर्शकों को उनकी फिल्म के पार्ट 3 का इंतजार है।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN


