Home  लाइफस्टाइल समाचार ब्यूटी हैक्स: आलू से लेकर तरबूज तक, इन 5 तरह के छिलकों...

ब्यूटी हैक्स: आलू से लेकर तरबूज तक, इन 5 तरह के छिलकों से पाएं नेचुरल ग्लो

14
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

आपकी किचन सिर्फ खाना बनाने की जगह नहीं, बल्कि नेचुरल स्किनकेयर का खजाना भी है। कुछ किचन स्क्रैप्स ऐसे हैं, जो सीधे चेहरे पर लगाकर स्किन को नेचुरल ग्लो दे सकते हैं।

हमारी रसोई किसी नेचुरल मेडिसिन कैबिनेट से कम नहीं है। लेकिन समय के साथ हमने यह मान लिया कि बोतल में बंद प्रोडक्ट्स ही बेहतर होते हैं। नतीजा यह हुआ कि जिन ताजे, जिंदा एंजाइम्स और पोषक तत्वों को हम कूड़ेदान में फेंक देते हैं, उन्हीं को पाने के लिए महंगे केमिकल प्रोडक्ट्स खरीदते हैं। असल में, कई ऐसे किचन स्क्रैप्स हैं जिन्हें लोग बेकार समझकर फेंक देते हैं, जबकि वे सीधे चेहरे पर लगाकर स्किन के लिए चमत्कार कर सकते हैं। आइए जानते हैं ऐसे ही 5 अजीब लेकिन बेहद असरदार ब्यूटी हैक्स।

1. आलू का छिलका

आलू के छिलके में Catecholase enzyme पाया जाता है, जो नेचुरल ब्लीच की तरह काम करता है।

डार्क सर्कल्स को हल्का करने में मदद करता है।

आंखों की सूजन (puffiness) कम करता है।

कैसे इस्तेमाल करें: आलू के ताजा छिलके को आंखों के नीचे 5–7 मिनट हल्के हाथों से रगड़ें, फिर ठंडे पानी से धो लें।

2. केले का छिलका

केले के छिलके में मौजूद Esterified Fatty Acids स्किन को रिपेयर करने में मदद करते हैं।

मुंहासों से लड़ने में सहायक

सन डैमेज को नेचुरली ठीक करता है।

कैसे इस्तेमाल करें: केले के छिलके के अंदरूनी हिस्से को सीधे चेहरे पर हल्के हाथों से मसाज करें और 10 मिनट बाद धो लें।

3. संतरे का छिलका

संतरे के छिलके में फल की तुलना में ज्यादा Vitamin C होता है।

कोलेजन बूस्ट करता है।

डार्क स्पॉट्स और पिग्मेंटेशन को हल्का करता है।

कैसे इस्तेमाल करें: छिलकों को सुखाकर पाउडर बना लें, उसमें थोड़ा पानी या गुलाब जल मिलाकर फेस पैक की तरह लगाएं।

4. पपीते का छिलका

पपीते के छिलके में मौजूद Papain enzyme डेड स्किन को धीरे-धीरे हटाता है।

नेचुरल एक्सफोलिएशन

इंस्टेंट फ्रेश ग्लो

कैसे इस्तेमाल करें: छिलके के अंदरूनी हिस्से को चेहरे पर हल्के हाथों से रगड़ें और 5 मिनट बाद धो लें।

5. तरबूज का छिलका

तरबूज के छिलके में पाए जाने वाले Citrulline amino acids स्किन को शांत करते हैं।

रेडनेस कम करता है।

ड्राई स्किन को तुरंत हाइड्रेशन देता है।

कैसे इस्तेमाल करें: तरबूज के छिलके के सफेद हिस्से को चेहरे पर मसाज करें और ठंडा पानी लगाएं।

जरूरी सावधानी

हमेशा पैच टेस्ट करें। कटे, जले या इरिटेटेड स्किन पर ना लगाएं और हफ्ते में 1–2 बार से ज्यादा भी इस्तेमाल ना करें।

नोट: नेचुरल स्किनकेयर महंगा या मुश्किल नहीं होता। कभी-कभी जो चीजें हम फेंक देते हैं, वही स्किन के लिए सबसे ज्यादा फायदेमंद होती हैं। थोड़ी समझदारी और सही इस्तेमाल से आपकी किचन ही आपकी ब्यूटी किट बन सकती है। सेंसेटिव स्किन पर ध्यानपूर्वक चीजें लगाएं।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN