Home मनोरंजन समाचार बॉलीवुड में दिखाने के लिए लाखों के बैग खरीद रही थीं समीरा...

बॉलीवुड में दिखाने के लिए लाखों के बैग खरीद रही थीं समीरा रेड्डी, बोलीं-काश मैंने सोने के ब्लॉक खरीदे होते

11
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/04/11/1200x900/sameera_reddy_1639988879_1775872680999.jpg

बॉलीवुड एक्ट्रेस समीरा रेड्डी ने अपने करियर के शुरुआती प्रेशर के बारे में बात की। एक्ट्रेस ने बताया कि कैसे वो बॉलीवुड की भीड़ का हिस्सा बनने के लिए लाखों के बैग खरीद रही थीं। उन्होंने कहा कि काश इसकी जगह उन्होंने सोना खरीदा होता।

बॉलीवुड एक्ट्रेस समीरा रेड्डी को आपने रेस जैसी फिल्मों में देखा होगा। एक्ट्रेस अब फिल्मों से दूर दो बच्चों और परिवार से दूर गोवा में रह रही हैं। हाल में एक्ट्रेस ने फिल्म इंडस्ट्री में अपने सफर के बारे में बात की। एक्ट्रेस ने बताया कि कैसे उनका नजरिया बदल गया है। अपने करियर के शुरुआत में एक्ट्रेस को बॉलीवुड की भीड़ में फिट होने के लिए महंगे बैग खरीदने पड़े थे। एक्ट्रेस ने कहा कि काश उन्होंने इन बैग्स की जगह सोने के ब्लॉक खरीदे होते तो आज स्थिति कुछ और होती।

गोवा ने बदल दी समीरा की जिंदगी

Hautterfly के साथ बातचीत में ने अपनी फिल्मी जर्नी और आज के सफर के बारे में बात की। एक्ट्रेस ने कहा अब वो फैंसी कपड़ों की जगह आर्गेनिक कपड़ों को प्रेफर करती हैं। उन्होंने कहा कि जब से वो गोवा में मूव हुई हैं तो जिंदगी और चीज़ों को लेकर उनका नजरिया बदल गया है। अब वो रिलैक्स हो गई हैं। उन्हें आर्गेनिक कॉटन पहनना पसंद है। फैशन इवेंट में जाना कम कर दिया है। बड़े ब्रांड्स की जगह वो सिंपल और मिक्स मैच करके आउटफिट पहनना पसंद करती हैं।

इंडस्ट्री में बने रहने के लिए करती थीं शौपिंग

एक्ट्रेस ने ये भी बताया कि करियर के दौरान वो बहुत ज्यादा शॉपिंग करने लगी थीं। अपने लक्ज़री बैग्स के बारे में बात करते हुए एक्ट्रेस ने कहा कि उन्होंने 2005 में Dio, Gucci के बैग्स खरीदे थे। उस समय उन्होंने करियर शुरू ही किया था। उन्हें लगा कि इंडस्ट्री में बने रहने के लिए इनकी जरूरत है। समीरा ने बताया कि लोगों को बैग पसंद होते हैं इसलिए वो खरीदते हैं। लेकिन उन्होंने इंडस्ट्री में फिट होने के प्रेशर की वजह से खरीदे थे। वो लोगों की महसूस करवाना चाहती थीं कि अब वो इंडस्ट्री में आ चुकी हैं। एक्ट्रेस ने कहा कि अगर उन्होंने इन बैग्स की जगह अगर सोने के ब्लॉक खरीदे होते तो सही होता है। बातचीत के दौरान एक्ट्रेस ने अपनी Chanel की एक जैकेट दिखाई जिसकी कीमत ढाई लाख थी। जो ब्राउन लेदर बैग एक्ट्रेस ने दिखाया उसकी कीमत 3 से 4 लाख थी।

टोट बैग की कीमत कर देगी हैरान

समीरा रेड्डी ने आगे बताया कि वो एयरपोर्ट लुक्स के ट्रेंड से भी काफी प्रभावित हुई थीं। उन्होंने अपना एक Louis Vuitton टो बैग दिखाया।एक्ट्रेस ने कहा कि उस समय हर किसी के पास इस तरह का बैग था और वो बहुत प्रेशर फील कर रही थीं। उन्हें लगा कि उनके पास भी एक ऐसा बैग होना चाहिए। वो गई और खरीद कर ले आई। इस टोट बैग की कीमत रिपोर्ट के मुताबिक कीमत करीब 1।7 लाख थी। हालांकि अब उनकी सोच बदल गई है। वो लाइमलाइट से दूर बच्चों की परवरिश करने में बिजी हैं।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN