Home मनोरंजन समाचार बॉलीवुड के विलन दलीप ताहिल ने वैलेंटाइन्स डे पर मांगी माफी, कहा-...

बॉलीवुड के विलन दलीप ताहिल ने वैलेंटाइन्स डे पर मांगी माफी, कहा- आज प्यार सुरक्षित है

5
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/02/14/1200x900/dtp_1771080392845_1771080401465.jpg

बॉलीवुड के पॉपुलर विलन दलीप ताहिल ने वैलेंटाइन्स डे पर फैंस से ओपनी सोशल मीडिया पर माफी मांगी है। हालांकि इसमें एक फनी एंगल है जिसे पढ़कर आपको भी हंसी आएगी।

आज वैलेंटाइन डे है और सभी अपने-अपने पार्टनर के साथ इसे सेलिब्रेट कर रहे हैं। वैसे तो सभी इस मौके पर अपने-अपने पार्टनर के साथ रोमांटिक पोस्ट शेयर कर रहे हैं। लेकिन एक्टर दलीप ताहिल ने इस मौके पर सभी से माफी मांगी है। लेकिन उनकी यह माफी काफी अलग और फनी है।

दलीप का पोस्ट क्या है

दलीप ने सोशल मीडिया पर लिखा, ‘इस वैलेंटाइन डे मैं, दलीप ताहिल, आप सबसे माफी मांगता हूं, हमेशा विलन बनने के लिए। एक ऐसा इंसान जो हमेशा कहता है ये रिश्ता मुझे मंजूर नहीं। मैंने कई बार शादी रोकी(कभी-कभी बंदूक लेकर), कभी चेक पर साइन करता तो कभी ब्लैंक चेक लिखता और खानदान की इज्जत बचाता।’

दलीप बोले मैं माफी मांगता हूं

दलीप ने आगे लिखा, ‘मुझे उन मोनोलॉग को लेकर अफसोस है, वो ब्लैकमेलिंग, वो चिल्लाना। हर वो कपल जिन्हें मैंने डराया, धमाकाया या ब्लैकमेल किया या इमोशनली परेशान किया। मैं माफी मांगता हूं।’

दलीप बोले आज प्यार सुरक्षित है

आखिर में दलीप ने लिखा, ‘आज प्यार सुरक्षित है। कोई गुंडा नहीं, कोई चालाकी नहीं। लेकिन आज राज के बाद ये माफी एक्सपायर हो जाएगी। एंजॉय करते रहें।’

लोगों के रिएक्शन

दलीप के इस पोस्ट पर लोगों के कई रिएक्शन आए हैं। एक ने लिखा कि मदन चोपड़ा ने फाइनली 30 साल बाद माफी मांग ली। एक ने मस्ती करते हुए लिखा कि ध्यान से दोस्तों, ये चाहते हैं कि हम ओपनली बाहर आ जाएं और फिर पीटना आसान हो जाएगा। सावधान रहें, सतर्क रहें। एक ने लिखा पूकी विलन। एक ने लिखा मैं आज तक आपको उसके लिए माफ नहीं करूंगा जो आपने कहो ना प्यार है में किया था।

दलीप के बारे में बता दें कि वह बाजीगर, कयामत से कयामत तक, कहो ना प्या है, शान जैसी मूवीज में नेगेटिव किरदार निभा चुके हैं।

दलीप के नेगेटिव रोल

दलीप 4 दशक से काम कर रहे हैं और ना सिर्फ फिल्मों में बल्कि टीवी और कई इंटरनेशनल प्रोजेक्ट्स में वह काम कर चुके हैं। रोमांटिक ड्रामा के अलावा वह थ्रिलर, कॉमेडी और पॉलिटिकल ड्रामा मूवीज में भी काम कर चुके हैं।

दलीप के प्रोजेक्ट्स

लास्ट दलीप हिंदी में हिट द फर्स्ट केस में नजर आए थे जिसमें अजीत सिंह शेखावत का किरदार उन्होंने निभाया था। यह फिल्म 2022 में रिलीज हुई थी। इसके बाद वह तेलुगु फिल्म कुबेरा और हरी हरा वीका मल्लू में नजर आए थे पिछले साल।

दलीप अब वेब सीरीज में भी काम करते हैं। वह हिंदी और तेलुगु ओटीटी फिल्में और सीरीज में भी अपना कमाल दिखा रहे हैं।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN