Home मनोरंजन समाचार बॉलीवुड की इस एक्ट्रेस को है उम्मीद, फिर से एक हो जाएंगे...

बॉलीवुड की इस एक्ट्रेस को है उम्मीद, फिर से एक हो जाएंगे पलाश-स्मृति मंधाना, कहा- सिक्के के हमेशा दो पहलू होते हैं

7
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/03/19/1200x900/FotoJet_-_2025-12-08T090145221_1765164757949_1765164758178_1773921197794.jpg

पलाश और स्मृति की शादी 25 नवंबर, 2025 को सांगली में होनी थी, लेकिन सेरेमनी से एक दिन पहले अचानक कैंसिल कर दी गई। पहले स्मृति के पिता की खराब सेहत को वजह बताया गया था, लेकिन बाद में आरोपों में दावा किया गया कि पलाश मंगेतर स्मृति के साथ धोखा कर रहे थे इसलिए शादी कैंसिल कर दी गई।

म्यूजिक कंपोजर से डायरेक्टर बने पलाश मुच्छल और क्रिकेटर स्मृति मंधाना की शादी को लेकर एक वक्त उनके फैंस बेहद एक्साइटेड थे। लेकिन जब उनकी शादी टूटी तो फैंस का दिल टूट गया। उनकी शादी को लेकर काफी विवाद हुए। सोशल मीडिया पर दोनों की फैमिली को लेकर भी काफी खबरें सामने आईं। ऐसे में अब पलाश और स्मृति की शादी टूटने के विवादों पर एक्ट्रेस डेजी शाह रिएक्ट किया। डेजी ने पलाश को लेकर कहा कि वह पलाश की निजी जिंदगी के आधार पर उन्हें जज नहीं करेंगी, क्योंकि उन्हें नहीं पता कि असल में पर्दे के पीछे क्या हुआ था।

पलाश और स्मृति के बारे में बोलीं डेजी शाह

डेजी शाह जल्द ही पलाश की अगली डायरेक्टोरियल फिल्म में नजर आने वाली हैं। इन सबके बीच डेजी शाह ने हाल ही में मिस मालिनी को अपना इंटरव्यू दिया। इस दौरान उन्होंने बताया, ‘ स्मृति मंधाना के साथ अपनी शादी कैंसिल होने के बाद, पलाश अपनी अगली डायरेक्टोरियल फिल्म के लिए उनसे सीधे संपर्क करने में हिचकिचा रहे थे। डेजी ने बताया कि उन्हें कुछ अनजान लोगों के दो-तीन कॉल आए, जिन्होंने दावा किया कि पलाश एक फिल्म बना रहे हैं और चाहते हैं कि वह उस फिल्म का हिस्सा बनें।’

मुझे यह तरीका थोड़ा अजीब लगा

डेजी ने आगे बताया, ‘मुझे यह तरीका थोड़ा अजीब लगा, क्योंकि पलाश की बहन पलक के साथ मेरी बहुत अच्छी दोस्ती है। मैंने सोचा कि अगर पलाश सच में उनसे संपर्क करना चाहते, तो वह सीधे उनसे या पलक के जरिए बात करते थे; इसलिए उन्हें यह बात समझ नहीं आई कि आखिर अनजान लोग यह मैसेज क्यों पहुंचा रहे थे। तो, मैंने पलाश को एक मैसेज भेजा और इसी बारे में पूछा। उन्होंने जवाब दिया, ‘हां मैम, यह सच है, लेकिन हाल के हालात की वजह से, मैं किसी को भी पर्सनली कॉल नहीं कर रहा हूं, क्योंकि हो सकता है कि बात किसी और ही दिशा में चली जाए।’

हर सिक्के के हमेशा दो पहलू होते हैं

डेजी ने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा, ‘मैं अपनी निजी जिंदगी से प्रोफेशनल लाइफ में आसानी से स्विच कर सकती हूं, और मुझे नहीं लगता कि आपकी पर्सनल लाइफ का असर आपके प्रोफेशनल लाइफ पर पड़ना चाहिए। सबसे पहले तो, मुझे पता ही नहीं है कि असल कहानी क्या है। हर सिक्के के हमेशा दो पहलू होते हैं। हमें सच में नहीं पता कि क्या गलत हुआ, क्योंकि यह दो परिवारों के बीच का मामला है। हम तो बस यहां बैठकर मीडिया से सुनी-सुनाई बातों के आधार पर ही अपनी राय बना रहे हैं। हमें असल सच्चाई नहीं पता, और इसका यह मतलब बिल्कुल नहीं है कि मैं कहानी के महिला वाले पहलू को नजरअंदाज कर रही हूं। मैं तो बस निष्पक्ष रहने की कोशिश कर रही हूं। इसके अलावा, उन्होंने मुझसे प्रोफेशनल लेवल पर संपर्क किया था। तो फिर, मैं कौन होती हूं किसी किताब को सिर्फ उसके कवर से ही जज करने वाली?’ डेजी ने माना कि उन्हें उम्मीद है कि कपल फिर से साथ आ जाएगा। उन्होंने बताया, ‘मुझे उम्मीद है कि दोनों तरफ से सब ठीक हो जाएगा, और वे साथ आ जाएंगे क्योंकि वे सच में एक प्यारी जोड़ी हैं।’

अचानक कैंसिल हुई शादी

बता दें कि पलाश और स्मृति की शादी 25 नवंबर, 2025 को सांगली में होनी थी, लेकिन सेरेमनी से एक दिन पहले अचानक कैंसिल कर दी गई। शुरुआती बातचीत में स्मृति के पिता की खराब सेहत को वजह बताया गया था, लेकिन बाद में आरोपों में दावा किया गया कि पलाश मंगेतर स्मृति के साथ धोखा कर रहे थे इसलिए शादी कैंसिल कर दी गई। रिपोर्ट्स में यह भी बताया गया कि मुंबई लौटने से पहले पलाश सांगली में हॉस्पिटल में भर्ती थे। पलाश और स्मृति दोनों ने बाद में सोशल मीडिया पर कंफर्म किया कि शादी नहीं होगी।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN