Home  लाइफस्टाइल समाचार बॉडी में दिखें ये 3 संकेत तो न रखें व्रत, डॉक्टर ने...

बॉडी में दिखें ये 3 संकेत तो न रखें व्रत, डॉक्टर ने दी चेतावनी

17
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

वैसे तो व्रत रखना सेहत के लिए फायदेमंद ही होता है, लेकिन व्रत रखने से पहले शरीर की सेहत के बारे में जानना बेहद जरूरी है। हाल ही में इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए डॉक्टर ने 3 वार्निंग साइन के बारे में बताया है, जिन्हें व्रत रखने से पहले आपको जानना चाहिए।

व्रत रखना वैसे तो हेल्थ के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद होता है। आजकल बहुत लोग मसल्स लॉस के लिए इंटरमिटेंट फास्टिंग, एक दिन की एक मील, जैसी फास्टिंग को अपनाते हैं। इस तरह की फास्टिंग से अच्छा रिजल्ट भी मिलता है, लेकिन ये सब के लिए नहीं होती है। बूढ़ा हो या फिर जवान आजकल ज्यादातर लोग अलग-अलग तरह की हेल्थ प्रोब्लम का शिकार हो रहे हैं। बहुत कम उम्र में लोगों को डायबिटीज-बीपी जैसी लाइफस्टाइल से जुड़ी समस्याएं हो रही हैं। ऐसे में व्रत रखना आपने लिए खतरनाक साबित हो सकता है। डॉ. अदितिज धामिजा, हेल्थ एज्यूकेटर ने 3 वार्निंग साइन के बारे में बताया है जो आपको व्रत रखने से पहले जरूर जानने चाहिए।

एक्सपर्ट ने किन 3 वार्निंग साइन के बारे में बताया

1) ब्लड ग्लूकोज

अगर आप व्रत रखते हैं तो ब्लड ग्लूकोज लेवल थोड़ा ऊपर नीचे हो सकता है। लेकिन अगर आपको लो शुगर और हाई शुगर के लक्षण दिख रहे हैं तो आपको चेक करना होगा कि अगर आपका ब्लड शुगर लेवल 70 से नीचे है या 300 से ऊपर आता है तो मिनस्ट्री ऑफ हेल्थ ऑफ साउदी अरेबिया ने फास्ट तोड़ने के बारे में कहा है। एक्सपर्ट कहते हैं कि ये हॉस्पिटल जाने का टाइम है।

लो शुगर के लक्षण-कांपना, पसीना, चक्कर आना, कंफ्यूजन, कमजोरी, धुंधला दिखना, बेहोशी, बहुत भूख।

हाई शुगर के लक्षण-बहुत प्यास, बार-बार पेशाब, धुंधला दिखना,थकान,बदबूदार सांस, सूखा मुंह, सांस लेने में तकलीफ, पेट दर्द, बेवजाह वजन घटना।

2) डिहाईड्रेशन

अगर आपको सुबह उठते ही चक्कर आते हैं तो इसका मतलब है कि आपकी बॉडी डिहाइड्रेटेड है। ऐसे में आपको अपना यूरिन लेवल और रंग पर ध्यान देना है। अगर यूरिन का रंग बहुत ज्यादा डार्क है और मात्रा कम है तो इसका मतलब हो सकता है कि आप कम पानी पी रहे हैं। इसके साथ अगर आपको चक्कर भी आने लगते हैं तो ये तुरंत हॉस्पिटल जाने का संकेत है और हो सकता है कि आपको तुरंत ओआरएस भी लेना पड़े।

3) हार्ट तेजी से धड़कना

अगर आपका हार्ट तेजी से धड़कने लगता है तो और पैरों में सूजन हो रही है तो इसका मतलब है कि आपकी किडनी और दिल फास्टिंग के प्रेशर को सहन नहीं कर पा रहा है। इसलिए तुरंत डॉक्टर के पास जाएं।

डिस्क्लेमर: यह आर्टिकल केवल सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है और पेशेवर चिकित्सा सलाह का विकल्प नहीं है। किसी चिकित्सीय स्थिति के बारे में किसी भी सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर की सलाह लें।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN