Home मनोरंजन समाचार बेहद खतरनाक है ये हॉरर फिल्म, देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे, रात...

बेहद खतरनाक है ये हॉरर फिल्म, देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे, रात में नहीं आएगी नींद

12
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/04/03/1200x900/3rd_april_horror_1775236903582_1775236909591.jpg

Horror Movie on Prime Video: वीकेंड की शुरुआत हो गई है। अगर आप इस वीकेंड ओटीटी पर कुछ रोंगटे खड़े कर देने वाला देखना चाहते हैं तो ये फिल्म आपके लिए परफेक्ट है। इसे आप अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं।

अगर आप हॉरर फिल्मों के शौकीन हैं और आपको वैसी फिल्में देखना पसंद है जिसको देखने के बाद आपको रूम की लाइट बंद करने में डर लगे तो आपके लिए ये फिल्म परफेक्ट है। ये फिल्म साल 2023 में अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई थी, लेकिन आज भी लोग इसे अपने दोस्तों को रीकमंड करते हैं। इस फिल्म का नाम ‘टॉक टू मी’ है।

क्या दूसरी हॉरर फिल्मों से अलग है इसका कॉन्सेप्ट?

ऑस्ट्रेलिया के डायरेक्टर डैनी और माइकल फिलिपो की इस फिल्म का कॉन्सेप्ट अलग है। इसमें किसी पुराने जमाने के भूतिया बंगले की कहानी नहीं दिखाई गई है। इसकी कहानी ‘ममीफाइड’ (प्लास्टर चढ़े हुए हाथ) के इर्द-गिर्द घूमती है। इस हाथ को पकड़कर अगर आप कहते हैं ‘टॉक टू मी’, तो आपके सामने एक मरी हुई रूह आ जाती है। और अगर आप उसे अपने अंदर आने की इजाजत देते हैं, तो वह आपके शरीर पर कब्जा कर लेती है।

डर लगेगा या नहीं?

इस फिल्म के कुछ सीन इतने खतरनाक हैं कि आप अपनी जगह से उठ खड़े हो जाएंगे। फिल्म में वीएफएक्स का इस्तेमाल न के बराबर किया गया है। मेकअप और साउंड डिजाइन इतना बेहतरीन है कि सबकुछ असली लगने लगता है इसलिए डर दोगुना हो जाता है।

क्या आपको ये फिल्म देखनी चाहिए?

रोटन टोमैटोज, आईएमडीबी रेटिंग और फिल्म देखने वालों के रिव्यूज की मानें तो ये फिल्म एक मास्टरपीस है। अगर आपको ऐसी फिल्में पसंद हैं जो सिर्फ डराती नहीं बल्कि आपके दिमाग के साथ खेलती भी हैं, तो इसे बिल्कुल मिस न करें। इसकी आईएमडीबी रेटिंग 7.1 और रोटन टोमैटोज रेटिंग 94% है।

देखें या नहीं?

‘टॉक टू मी’ हमें याद दिलाती है कि कभी-कभी एंटरटेनमेंट के लिए उठाए गए कदम कितने भारी पड़ सकते हैं। अगर आप ‘फ्रॉम’ जैसी मिस्ट्री और ‘द कॉन्ज्यूरिंग’ जैसे खौफ के मेल की तलाश में हैं, तो आज रात ही अपना दरवाजा बंद करें, लाइट डिम करें और इस ‘हाथ’ को थामने की हिम्मत जुटाएं।

दिलचस्प बात

शायद आपको जानकर हैरानी हो कि इस रोंगटे खड़े कर देने वाली फिल्म को दो ऐसे भाईयों (डैनी और माइकल) ने बनाया है, जो पहले यूट्यूब पर डरावने वीडियोज बनाया करते थे। फिल्म के सेट पर एक्टर्स को डराने के लिए इन भाइयों ने असल में डरावने साउंड्स और माहौल का इस्तेमाल किया था, ताकि एक्टर्स के चेहरे पर आने वाला डर एक्टिंग न लगे।

फिल्म टॉक टू मी
ओटीटी प्राइम वीडियो
जॉनर हॉरर
IMDb रेटिंग 7.1
कब रिलीज हुई थी 2023

SOURCE : LIVE HINDUSTAN