Source :- LIVE HINDUSTAN
परिवार ने बेटे की पुरानी फोटो, वीडियो, ऑडियो रिकॉर्डिंग और स्थानीय बोली के सैंपल दिए। AI एक्सपर्ट ने इन कंटेंट्स से एक डिजिटल अवतार तैयार किया। यह अवतार बेटे जैसा दिखता है और उसकी बात करने की आदत भी बिल्कुल वैसी ही है।
चीन के शेडोंग प्रांत में एक परिवार ने अपने बेटे की मौत को बुजुर्ग मां से छिपाने के लिए AI का इस्तेमाल किया। पिछले साल एक ट्रैफिक एक्सीडेंट में उनका इकलौता बेटा चल बसा। मां की उम्र 80 साल से ज्यादा है और उन्हें दिल की बीमारी है। परिवार को डर था कि बेटे की मौत की खबर सुनकर उनकी तबीयत बिगड़ सकती है। इसलिए उन्होंने AI एक्सपर्ट झांग जेवेई की मदद ली, जो जियांगसू प्रांत में रहते हैं।
परिवार ने बेटे की पुरानी फोटो, वीडियो, ऑडियो रिकॉर्डिंग और स्थानीय बोली के सैंपल दिए। AI एक्सपर्ट ने इन कंटेंट्स से एक डिजिटल अवतार तैयार किया। यह अवतार बेटे जैसा दिखता है और उसकी बात करने की आदत भी बिल्कुल वैसी ही है, जो झुककर बात करता था। अब यह AI बेटा मां से वीडियो कॉल पर बात करता है। मां को लगता है कि उनका बेटा दूसरे शहर में काम कर रहा है।
AI बेटे से हर दिन होती है बात
मां रोजाना AI बेटे से बात करती हैं। वह प्यार से उसका हालचाल पूछती हैं और अक्सर फोन करने को कहती हैं। मां ने कहा, ‘मुझे तुम्हारी बहुत याद आती है।’ AI बेटा जवाब देता है कि वह काम में व्यस्त है, ज्यादा बात नहीं कर पाएगा। वह मां को खुद का और परिवार का ख्याल रखने को कहता है। AI यह भी कहता है कि जब काफी पैसे कमा लेगा तो घर आकर अपनी जिम्मेदारियां निभाएगा। इस तरह परिवार मां को खुश रख रहा है।
यह घटना इमोशनल तौर पर दिल को छू लेने वाली है, लेकिन इसमें नैतिक सवाल भी उठते हैं। क्या मां से सच्चाई छिपाना सही है या AI से झूठ बोलना गलत? परिवार का इरादा मां को स्वस्थ रखना है, लेकिन लंबे समय में यह सच सामने आने पर क्या असर करेगा, यह सोचने वाली बात है। AI की ताकत दिखाने वाली यह कहानी लोगों को हैरान कर रही है।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN



