Home विश्व समाचार बीबी कहां हैं? वायरल वीडियो में नेतन्याहू की दिखीं 6 उंगलियां; तरह-तरह...

बीबी कहां हैं? वायरल वीडियो में नेतन्याहू की दिखीं 6 उंगलियां; तरह-तरह की लग रहीं अटकलें

11
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

यह विवाद तब और बढ़ गया जब अमेरिकी कमेंटेटर कैंडेस ओवेंस ने सवाल उठाया, ‘बीबी कहां हैं?’ उन्होंने दावा किया कि नेतन्याहू का ऑफिस फेक AI वीडियो जारी और डिलीट कर रहा है, जिससे व्हाइट हाउस में अफरातफरी मची हुई है। 

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के एक हालिया वीडियो ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। 13 मार्च को उनके आधिकारिक एक्स हैंडल पर जारी इस वीडियो में मध्य-पूर्व में चल रहे इजरायल-अमेरिका बनाम ईरान युद्ध के 15वें दिन पर उन्होंने बयान दिया। वीडियो में नेतन्याहू पोडियम पर खड़े होकर बोलते दिखे और हाथ से इशारा करते समय उनके दाएं हाथ में 6 उंगलियां नजर आईं। इस वजह से लाखों यूजर्स ने इसे देखा और कैप्शन जैसे ‘क्लासिक एआई फिंगर ग्लिच’ या ‘ध्यान से उनकी हाथ देखो’ लिखकर पोस्ट किए। इससे अफवाहें फैलीं कि वीडियो आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से बनाया गया है और असल में नेतन्याहू की मौत हो चुकी है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

यह विवाद तब और बढ़ गया जब अमेरिकी कमेंटेटर कैंडेस ओवेंस ने सवाल उठाया, ‘बीबी कहां हैं?’ उन्होंने दावा किया कि नेतन्याहू का ऑफिस फेक AI वीडियो जारी और डिलीट कर रहा है, जिससे व्हाइट हाउस में अफरातफरी मची हुई है। सोशल मीडिया पर कुछ यूजर्स ने दावा किया कि ईरानी मिसाइल हमले में नेतन्याहू मारे गए हैं और उनकी जगह एआई जनरेटेड इमेज इस्तेमाल की जा रही है। इसके अलावा, उनके बेटे यैर नेतन्याहू के एक्स अकाउंट पर 9 मार्च से कोई पोस्ट नहीं आई, जो आमतौर पर सक्रिय रहता है। कुछ पोस्ट में हिब्रू में पूछा गया कि क्या उनके 6 उंगलियां हैं या वे अब इस दुनिया में नहीं हैं। इन अफवाहों से ‘व्हेयर इज बीबी?’ जैसे ट्रेंड चल पड़े। नेतन्याहू को ही बीवी कहा जाता है।

फैक्ट चेक में क्या आया सामने

फैक्ट-चेकर्स और एक्स के एआई चैटबॉट ग्रोक ने इन दावों को खारिज किया है। ग्रोक ने स्पष्ट किया कि नेतन्याहू के दोनों हाथों में 5-5 उंगलियां ही हैं। वीडियो में पॉइंटिंग जेस्चर के दौरान पाम का हिस्सा और लाइट का एंगल मिलकर ऑप्टिकल इल्यूजन पैदा कर रहा है, जिससे 6 उंगलियां लग रही हैं। स्नोप्स, पोलिटिफैक्ट और टाइम्स ऑफ इजरायल जैसे स्रोतों ने भी पुष्टि की कि वीडियो असली है, कोई डीपफेक नहीं। मूल वीडियो में हाथ सामान्य दिखते हैं और कोई एक्स्ट्रा फिंगर नहीं है। ईरानी मीडिया या अनवेरिफाइड अकाउंट्स से फैली मौत की अफवाहें बेबुनियाद बताई गई हैं।

यह पूरा मामला मध्य-पूर्व युद्ध के बीच नेतन्याहू की लोकेशन और स्वास्थ्य पर सवाल उठा रहा है। आखिरी बार वे बीट शेमेश में मलबे के बीच चलते देखे गए थे। वीडियो के बाद उनकी अनुपस्थिति और परिवार की सोशल मीडिया एक्टिविटी कम होने से अटकलें तेज हुईं, लेकिन आधिकारिक तौर पर कोई पुष्टि नहीं हुई। कुल मिलाकर, यह सोशल मीडिया पर फैली गलत सूचना का उदाहरण है, जहां छोटी सी विजुअल गड़बड़ी से बड़े षड्यंत्र सिद्धांत बन जाते हैं।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN