Source :- LIVE HINDUSTAN
दही जमाने के लिए जामन यानी थोड़ा सा दही चाहिए होता है, लेकिन अगर दही न हो तो इसे कैसे बनाएं? इस आर्टिकल में बिना जामन के दही जमाने के 3 तरीके बताए हुए हैं। जिन्हें आप भी अपना सकते हैं।
दही हर घर में खाया जाता है। इसे खाने की थाली में एक साइड डिश की तरह भी परोसा जाता है। इसके अलावा कुछ सब्जियों का टेस्ट इंहेंस करने के लिए भी दही का यूज किया जाता है। दही एक बेहतरीन प्रोबायोटिक है, जो पाचन में सुधार करने के साथ ही इम्यूनिटा बढ़ाने और हड्डियों को मजबूत करने में भी मदद करता है। पेट की समस्याओं से परेशान लोगों के लिए ये बेस्ट है। बहुत से लोग दही को घर पर ही बनाना पसंद करते हैं। दही जमाने के लिए जामन (दूध जमाने के लिए थोड़ा दही) चाहिए होता है। लेकिन क्या बिना जामन के भी दही जमाया जा सकता है? जवाब है हां। यहां दो ऐसे तरीके बता रहे हैं जो शशांक अलशी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किए हैं, जिन्हें अपनाकर आप बिना जामन के दही तैयार कर सकते हैं। देखिए-
सबसे पहले करें ये काम
दही तैयार करने के लिए सबसे पहले दूध को गर्म करें और उसे गुनगुना होने तक ठंडा होने दें। क्योंकि दूध बहुत गर्म होगा तो उसमें मौजूद अच्छे बैक्टीरिया मर जाएंगे और अगर बहुत ठंडा होगा, तो फर्मेंटेशन ठीक से नहीं होगा। ध्यान रखें की अगर आपको बाजार जैसा गाढ़ा और मलाईदार दही चाहिए तो फुल क्रीम दूध का ही इस्तेमाल करें।
पहला तरीका
दही बनाने के लिए इस पहले तरीके में आपको नींबू की जरूरत होगी। इस के लिए गुनगुना दूध लें और फिर इसमें आधे नींबू का रस डालें। नींबू से खट्टापन आता है, जो फर्मेंटेशन की प्रक्रिया को शुरू करने में मदद करता है। इस तरीके को अपनाकर आप गाढ़ा, हल्का खट्टा और अच्छी बनावट वाला दही तैयार कर सकते हैं।
दूसरा तरीका
दूध जमाने यानी बिना जामन दही जमाने के लिए हरी मिर्च काम आ सकती है। इसके लिए दूध को गुनगुना गर्म करें और फिर एक साबुत हरी मिर्च और एक ऊपर से कटी हुई हरी मिर्च डालें। मिर्च पर नेचुरल लैक्टोबैसिलस बैक्टीरिया होते हैं, जो दही बनाने में मदद करते हैं। इस तरीके से दही जमाने पर आप पाएंगे की यह अच्छी तरह से जमा है और मिर्च का तीखा स्वाद नहीं है। लेकिन ये नींबू से जमाए हुए दही से थोड़ा पतला ही होता है।
इन दोनों तरीकों से दही बनाने के लिए बर्तन को ढककर किसी गर्म जगह पर रखें। हालांकि, सीधी धूप से बचाएं। इन तरीकों से 7-8 घंटे में दही जम जाएगा।
दही जमाने का सिंपल तरीका
दही जमाने का सबसे आसान तरीका जामन से दही जमाने वाला है। इसके लिए आपको बस एक चम्मच दही चाहिए होता है। जिसे गुनगुने पानी में मिलाकर कम से कम 4-5 घंटों के लिए छोड़ना पड़ता है और फिर दही जमकर तैयार हो जाती है।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN

