Source :- LIVE HINDUSTAN
कुछ महिलाओं को साड़ी पहनना सबसे ज्यादा मुश्किल लगता है, खासतौर से जब साड़ी का बॉर्डर हैवी हो। हैवी बॉर्डर वाली साड़ी का पल्लू बार-बार गिरता है, ऐसे में इसे स्टाइल करने के लिए कुछ टिप्स इस आर्टिकल में हैं।
साड़ी तो अधिकतर हर महिला पहन लेती हैं लेकिन इसे सही तरह से बांधना हर किसी के बस की बात नहीं है। 5 से 9 मीटर की लंबी साड़ी को इस तरह से लपेटा जाता है कि वह न ज्यादा ढीली हो और न ज्यादा टाइट। इसे बांधने का सबसे मुश्किल हिस्सा सामने की प्लीट्स बनाना और पल्लू को सेट करना होता है। बहुत सी महिलाएं इसे आसानी से बांध लेती हैं लेकिन कुछ महिलाओं को साड़ी पहनना सबसे ज्यादा मुश्किल लगता है। खासतौर से हैवी बॉर्डर वाली साड़ी को पहनना थोड़ा मुश्किल होता है। क्योंकि भारी साड़ी लटकती रहती है और पल्लू सही तरह से पिन न करने पर बार बार गिरता है। ऐसे में यहां कुछ टिप्स हैं जो आपके काम आ सकती हैं।
साड़ी का पल्लू लगाने की टिप्स
साड़ी पर अगर हैवी बॉर्डर है और आप इसके पल्लू की प्लीट्स नहीं बना पा रहे हैं तो एक सिंपल ट्रिक को अपना सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले पूरी साड़ी को नॉर्मल तरीके से लपेट लें। फिर पल्ले के ऊपर बॉर्डर और नीचे के बॉर्डर को एक साथ मिलाएं। अब नीचे बची साड़ी को अलट-पलट करके प्लीट्स बनाएं और सेफ्टी पिन से पिनअप करें।
गुजराती स्टाइल साड़ी
हैवी बॉर्डर वाली साड़ी का उलटा पल्ला पहनना मुश्किल हो सकता है, क्योंकि ये बार-बार गिरता है।इसलिए भारी साड़ी के लिए गुजराती ड्रेपिंग स्टाइल सबसे अच्छा है। शादी या फिर तीज त्योहारों के लिए इस तरह की ड्रेपिंग सबसे अच्छी रहती है।
लहंगे की तरह पहनें
हैवी बॉर्डर वाली साड़ी को लहंगे की तरह पहन सकते हैं। इस तरह से पहनने के लिए साड़ी को स्कर्ट या फिर पेटीकोट के साथ पहनें। सबसे पहले साड़ी लेफ्ट में पीछे की तरफ से पहनना शुरू करें। फिर 5 से 6 बड़ी प्लीट्स को अलग-अलग करके लगाएं। अब पल्लू को आगे की तरफ लाएं और सीधे हाथ पर प्लीट्स बनाकर फ्रंट में पिन करें। अब एक्सट्रा बची साड़ी को पीछे से आगे लाएं और तिकोनी शेप देते हुए पिन करें। अब पल्लू को कमर पर लपेटें और पिन से सिक्योर करें।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN
