Source :- LIVE HINDUSTAN
Enviro Infra ने दी जामकारी में बताया है कि उन्हें एनटीपीसी की तरफ से 405.71 करोड़ रुपये का काम मिला है। कंपनी को उत्तर प्रदेश के टांडा और असम के बोनगईगांव में बैटरी एनर्जी स्टोरेज सिस्टम्स का काम मिला है।
स्टॉक मार्केट में गिरावट के बाद भी आज Enviro Infra के शेयरों में तेजी देखने को मिली है। कंपनी के शेयरों में यह उछाल नए वर्क ऑर्डर की वजह से दर्ज की गई है। कंपनी ने बताया है कि उन्हें 405.71 करोड़ रुपये का काम मिला है। बता दें, Enviro Infra के शेयरों का भाव 150 रुपये से कम का है।
बीएसई में आज सोमवार को Enviro Infra के शेयर 142.05 रुपये के लेवल पर खुला था। कुछ ही देर के बाद कंपनी के शेयरों का भाव बीएसई में 147.45 रुपये के इंट्रा-डे हाई पर पहुंच गया। हालांकि, मार्केट के बंद होने के समय पर Enviro Infra के शेयरों का भाव 1.92 प्रतिशत की बढ़त के साथ 140.65 रुपये के स्तर पर था।
कंपनी को क्या मिला है काम?
Enviro Infra ने दी जामकारी में बताया है कि उन्हें एनटीपीसी की तरफ से 405.71 करोड़ रुपये का काम मिला है। कंपनी को उत्तर प्रदेश के टांडा और असम के बोनगईगांव में बैटरी एनर्जी स्टोरेज सिस्टम्स का काम मिला है। इस वर्क ऑर्डर में मेंटेनेंस भी शामिल है।
शेयर बाजार में संघर्ष कर रही है कंपनी
Enviro Infra के शेयरों का भाव बीते एक महीने में 10.98 प्रतिशत गिरा है। वहीं, तीन महीने में कंपनी के शेयरों की कीमतों में 30.83 प्रतिशत की गिरावट आई है। एक साल से कंपनी के शेयरों को होल्ड करने वाले निवेशकों को अबतक 36.59 प्रतिशत का नुकसान हुआ है। बता दें, कंपनी का 52 वीक हाई 306.30 रुपये और 52 वीक लो लेवल 135 रुपये है। इस कंपनी का मार्केट कैप 2468.83 करोड़ रुपये का है।
प्रमोटर्स बढ़ा रहे हैं हिस्सेदारी
दिसंबर तिमाही की शेयरहोल्डिंग के अनुसार कंपनी में प्रमोटर्स की हिस्सेदारी 70.13 प्रतिशत है। वहीं, पब्लिक के पास 29.87 प्रतिशत हिस्सा है। इससे पहले सितंबर तिमाही में प्रमोटर के पास 70.11 प्रतिशत हिस्सा था। बता दें, बीते तीन तिमाही से प्रमोटर्स लगातार कंपनी में हिस्सेदारी को बढ़ा रहे हैं।
(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)
SOURCE : LIVE HINDUSTAN



