Home विश्व समाचार बांग्लादेश में अंतरिम सरकार का अंत, यूनुस का इस्तीफा, तारिक रहमान मंगलवार...

बांग्लादेश में अंतरिम सरकार का अंत, यूनुस का इस्तीफा, तारिक रहमान मंगलवार को लेंगे PM पद की शपथ

26
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

मोहम्मद यूनुस ने सोमवार को ढाका में तारिक रहमान की बीएनपी सरकार के गठन से एक दिन पहले अपने इस्तीफे की घोषणा की। शेख हसीना के सत्ता से बेदकल होने के बाद गठित बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार ने निर्वाचित सरकार को सत्ता सौंपने से पहले राष्ट्र के नाम अपने विदाई संबोधन में यह घोषणा की।

मोहम्मद यूनुस ने सोमवार को ढाका में तारिक रहमान की बीएनपी सरकार के गठन से एक दिन पहले अपने इस्तीफे की घोषणा की। शेख हसीना के सत्ता से बेदकल होने के बाद गठित बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार ने निर्वाचित सरकार को सत्ता सौंपने से पहले राष्ट्र के नाम अपने विदाई संबोधन में यह घोषणा की। यूनुस ने अपने संबोधन में कहा कि आज अंतरिम सरकार पद छोड़ रही है। लेकिन लोकतंत्र, अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और मौलिक अधिकारों की जो प्रक्रिया शुरू हुई है, उसे रोका नहीं जाना चाहिए।

अपने संबोधन में यूनुस ने कहा कि यह महान मुक्ति का दिन है। कितना आनंदमय दिन है। दुनिया भर में बांग्लादेशी खुशी के आंसू बहा रहे है। हमारे देश के युवाओं ने इसे एक राक्षस के चंगुल से मुक्त कराया है। उन्होंने यह भी कहा कि अब बांग्लादेश कोई दब्बू देश नहीं रहा है और अन्य देशों के साथ उसके संबंध आपसी सम्मान तथा राष्ट्रीय हित पर आधारित होंगे।

द डेली स्टार के अनुसार, उन्होंने कहा कि उनके प्रशासन ने संप्रभुता, राष्ट्रीय हित और गरिमा सहित बाहरी संबंधों की मूलभूत नींव को बहाल कर दिया है। अपने इस्तीफे के साथ ही यूनुस ने पिछले सप्ताह हुए चुनावों में बीएनपी को ‘भारी जीत’ पर बधाई देने के बाद आधिकारिक तौर पर तारिक को सत्ता सौंप दी है।

तारिक रहमान का मंगलवार को शपथ ग्रहण समारोह

यह घोषणा बांग्लादेश के नए प्रधानमंत्री के रूप में तारिक रहमान के शपथ ग्रहण समारोह से एक दिन पहले हुई है। तारिक की बीएनपी ने शुक्रवार को हुए महत्वपूर्ण आम चुनावों में 297 में से 209 सीटें जीतकर शानदार जीत हासिल की। बीएनपी अध्यक्ष का शपथ ग्रहण समारोह बंगभवन के बजाय संसद परिसर के साउथ प्लाजा में आयोजित किया जाएगा। बांग्लादेश की इस्लामी पार्टी जमात-ए-इस्लामी ने 68 सीटें हासिल कीं, जबकि पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना की अवामी लीग को चुनाव लड़ने से रोक दिया गया था।

सरकारी समाचार एजेंसी ‘बीएसएस’ ने सोमवार को बताया कि राष्ट्रपति मोहम्मद शहाबुद्दीन मंगलवार दोपहर को जातीय संसद (देश का संसद) के साउथ प्लाजा में नये मंत्रिमंडल सदस्यों को शपथ दिलाएंगे। जातीय संसद सचिवालय की सचिव कनीज मौला ने कहा कि संसद सचिवालय में मंगलवार शाम चार बजे नये मंत्रिमंडल सदस्यों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जाएगा। इससे पहले, मंगलवार को मुख्य चुनाव आयुक्त एएमएम नासिर उद्दीन संसद के सभी नव निर्वाचित सदस्यों को शपथ दिलाएंगे।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN