Home विश्व समाचार बांग्लादेश चुनाव में बंपर सीट लाने वाली BNP को मिले 50 प्रतिशत...

बांग्लादेश चुनाव में बंपर सीट लाने वाली BNP को मिले 50 प्रतिशत वोट, जानें जमात का हाल

9
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

बांग्लादेश में 12 फरवरी को हुए आम चुनाव में दो-तिहाई बहुमत से सत्ता में आने वाली बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) को लगभग 50 प्रतिशत मत मिले हैं, जबकि उसकी पूर्व सहयोगी जमात-ए-इस्लामी 31.76 प्रतिशत मतों पर ही अटक गई।

बांग्लादेश में 12 फरवरी को हुए आम चुनाव में दो-तिहाई बहुमत से सत्ता में आने वाली बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) को लगभग 50 प्रतिशत मत मिले हैं, जबकि उसकी पूर्व सहयोगी जमात-ए-इस्लामी 31.76 प्रतिशत मतों पर ही अटक गई। बांग्लादेश के निर्वाचन आयोग ने रविवार को यह जानकारी दी। निर्वाचन आयोग के प्रवक्ता ने कहा कि निर्दलीय उम्मीदवारों ने सामूहिक रूप से 5.79 प्रतिशत वोट हासिल किए जबकि अन्य राजनीतिक दल काफी पीछे रह गए।

बीएनपी को कुल 209 सीट

आयोग ने अनुसार, पूर्व प्रधानमंत्री खालिदिया जिया के बेटे तारिक रहमान के नेतृत्व वाली बीएनपी ने 49.97 प्रतिशत मतों के साथ 297 सीट में से 209 सीट पर जीत दर्ज की है। पाकिस्तान से 1971 में आजादी का विरोध करने वाली कट्टरपंथी जमात-ए-इस्लामी मुख्य विपक्षी दल के रूप में उभरी है। उसने संसद में 68 सीटें जीतकर अपना अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया है। आयोग के मुताबिक बीएनपी नीत गठबंधन ने संसद की कुल 212 सीट पर जीत दर्ज किया है जबकि जमात नीत गठबंधन के खाते में 77 सीट गई हैं।

अवामी लीग नेता और तत्कालीन प्रधानमंत्री शेख हसीना को अगस्त 2024 में गद्दी छोड़ने पर मजबूर करने के लिए बड़े पैमाने पर हुए विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व करने वाले स्टूडेंट्स अगेंस्ट डिस्क्रिमिनेशन द्वारा गठित नेशनल सिटिजन पार्टी को केवल छह सीट मिली हैं जबकि उसे महज 3.05 प्रतिशत मत मिले हैं।

नोबेल पुरस्कार से सम्मानित मुहम्मद यूनुस के नेतृत्व वाली अंतरिम सरकार ने पिछले साल हसीना की अवामी लीग को भंग कर दिया था जिसकी वजह से वह चुनाव लड़ने के लिए आयोग्य हो गई थी। अवामी लीग की अनुपस्थिति में देश के पारंपरिक चुनावी परिदृश्य में बदलाव आया।

मंगलवार को शपथ ग्रहण समारोह

बता दें कि बांग्लादेश के नवनिर्वाचित संसद सदस्य मंगलवार सुबह शपथ लेंगे और इसके बाद शाम को मंत्रिमंडल का शपथ ग्रहण समारोह होगा। मुख्य निर्वाचन आयुक्त (CEC) एएमएम नासिर उद्दीन सुबह 10 बजे नव निर्वाचित संसद सदस्यों को शपथ दिला सकते हैं, जबकि राष्ट्रपति मोहम्मद शहाबुद्दीन शाम चार बजे बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी अध्यक्ष तारिक रहमान के नये मंत्रिमंडल को शपथ दिलाएंगे। कानून, न्याय एवं संसदीय मामलों के सलाहकार आसिफ नजरुल के हवाले से खबर में कहा गया है कि संभवत मौजूदा परिस्थितियों में शपथ मुख्य निर्वाचन आयुक्त द्वारा दिलाई जाएगी।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN