Source :- LIVE HINDUSTAN
Smart hack to carry dupatta to hide belly: बेली फैट है या फिर आप प्रेग्नेंट हैं, अपने बढ़े पेट को छिपाना चाहती हैं तो जब भी कुर्ता पहनें उसके साथ दुपट्टे को इमेज कोच के बताए इन 2 तरीकों से हाइड करें। बड़े ही आसानी से और स्टाइल के साथ हाइड होगी बेली।
स्टाइलिश दिखने के लिए केवल वेस्टर्न आउटफिट पहनना जरूरी नहीं होता। आप चाहे तो इंडियन कपड़ों को भी पहनकर स्टाइलिश दिख सकतीं हैं। बस थोड़ा सा ग्रूमिंग की जरूरत होती है। अगर आपका मिड सेक्शन हैवी है यानि कि बेली फैट है, तो इसे हाइड करने के लिए सही तरीके से कुर्ते को चूज करने की जरूरत है। साथ ही कुछ स्टाइलिंग टिप्स बेली फैट को हाइड करने में मदद करेंगे। जैसे इमेज कोच प्रीतो ने बताए दुपट्टे से बेली फैट को हाइड करने के दो तरीके। जिसकी मदद से आप एफर्टलेस तरीके से स्टाइलिश दिखेंगी और लुक भी परफेक्ट नजर आएगा। वैसे ये तरीका उन प्रेग्नेंट वुमन के लिए बड़े काम का है जो अपनी प्रेग्नेंसी को सेकेंड ट्राईमेस्टर में हाइड करना चाहती हैं।
शोल्डर से फ्रंट पर लाएं दुपट्टा
अगर आप सूट पहनती हैं और आपका बेली फैट है तो इसे हाइड करने के लिए दुपट्टे की मदद ली जा सकती है। स्मार्ट तरीके का इस्तेमाल करें। दुपट्टे को बैक से शोल्डर पर रखें कि दोनों दुपट्टे के किनारे आगे की तरफ हों। बस दुपट्टे को फैलाकर शोल्डर पर पिन लगाएं। साथ ही आगे की तरफ बस्ट एरिया पर भी पिन लगाकर सिक्योर करें। जिससे कि दुपट्टा पीछे की तरफ ना भागे और आगे की टिका रहे। इस तरह दुपट्टे को कैरी करने से फ्रंट का मि़ड सेक्शन आसानी से छिप जाएगा।
वन शोल्डर वन हैंड ट्रिक
दुपट्टे को कैरी करने के लिए ये ट्रिक भी बेली फैट को छिपाने में मदद करेगी। बस एक शोल्डर पर दुपट्टे को सेट करें और दूसरे साइड पर बैक से लाकर दुपट्टे को अपोजिट वाले हाथ में कलाई के पास पिन लगाकर फिक्स करें। साथ ही जिस शोल्डर पर दुपट्टा है वहां पर कंधे के अलावा बस्ट एरिया पर एक पिन लगाएं। जिससे दुपट्टा आपके बस्ट एरिया को कवर करते हुए बेली पर फॉल हो। इस तरह दुपट्टे को लेने से भी पेट आसानी से छिप सकता है।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN



