Source :- LIVE HINDUSTAN
हम सभी जानते हैं कि मोटापा या लगातार वजन का बढ़ना नुकसानदायक होता है, लेकिन क्या आपने कभी ये जानने की कोशिश की है कि आखिर बढ़ते वजन का शरीर पर क्या असर होता है? नहीं, तो यहां एक्सपर्ट से जानें-
काम के चक्कर में बहुत से लोग न चाहते हुए मोटापे का शिकार हो रहे हैं। अनहेल्दी डायटिंग, खराब लाइफस्टाइल, बिजी शेड्यूल की वजह से स्ट्रेस भी वजन बढ़ने का कारण बन रहा है। इन सभी चीजों की वजह से वजन बढ़ना लाजमी है, लेकिन इसे इग्नोर करना गलती है। जब भी किसी व्यक्ति का वजन बढ़ना शुरू होता है तो शरीर में कुछ बदलाव होते हैं जिन्हें नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।डॉक्टर प्रतिष्ठा श्रीवास्तव डायबिटीज स्पेशलिस्ट ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है जिसमें उन्होंने बताया कि बढ़ते वजन का शरीर पर क्या असर होता है। जानिए-
1) पहला साइन- हार्ट से जुड़ी समस्या और हाई बीपी
हार्ट से जुड़ी समस्याओं का शिकार आधे से ज्यादा भारतीय हो रहे हैं। एक्सपर्ट कहती हैं कि जब वजन ज्यादा होता है तो हार्ट को डबल मेहनत करनी पड़ती है, जिसकी वजह से बीपी भी बिना किसी लक्षण के धीरे-धीरे बढ़ता रहता है।
2)दूसरा साइन- जॉइंट पेन
हाइट और उम्र के मुताबिक अगर आपका वजन बढ़ा हुआ है तो इससे जॉइंट में दर्द की समस्या हो सकती है। एक्सपर्ट कहती हैं कि शरीर का बढ़ा वजन घुटनों पर चार गुणा प्रेशर डाल सकता है। अगर आप सीढ़ियां चढ़ने की जगह लिफ्ट का इस्तेमाल कर रहे हैं या फिर पैदल चलना अवॉइड कर रहे हैं या फिर सुबह-सुबह बॉडी में अकड़न हो रही है तो ये सिर्फ उम्र बढ़ने के लक्षण नही हैं बल्कि ये भार है।
3) तीसरा साइन- डायबिटीज का खतरा
खासतौर से बेली के आसपास इकट्ठा फैट होता है, जिसे विसरल फैट कहते हैं वह सीधे तौर पर इंसुलिन रेजिस्टेंस से जुड़ा है। अगर आपको खाना खाने के बाद थकान महसूस होती है या फिर प्यास ज्यादा लग रही है तो अपना एचबीए1सी टेस्ट जरूर करवाएं। इस टेस्ट की मदद से आपको पिछले 2-3 महीनों का ब्लड शुगर पता लगा सकते हैं।
4) चौथा साइन- नॉन अल्कोहोलिक फैटी लिवर
नॉन अल्कोहोलिक फैटी लिवर आजकल भारत में बहुत ज्यादा कॉमन हो गया है और बहुत से लोगों को इसके बारे में पता ही नहीं होता। वहीं कुछ लोग इसका पता लगने के बाद भी इस समस्या का कोई इलाज नहीं करते हैं। जब लिवर के आसपास फैट जमा होने लगता है तो फैटी लिवर की दिक्कत होती है,ये समस्या धीरे-धीरे होती है। ऐसा होने पर वजन कम करना इसका सबसे पहला इलाज है।
अगर आप ओवर वेट या मोटापे का शिकार हैं तो इसे नॉर्मल न समझें और अपने डॉक्टर से बात करें।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN

