Source :- LIVE HINDUSTAN
WhatsApp जल्द ही एक नया AI फीचर ला रहा है, जो यूजर्स को मैसेज लिखने में मदद करेगा। यह फीचर आपके टेक्स्ट को बेहतर बनाने, टोन बदलने और जल्दी रिप्लाई तैयार करने में मदद करेगा।
WhatsApp लगातार नए फीचर्स जोड़ रही है ताकि यूजर्स का एक्सपीरियंस बेहतर हो सके। अब WhatsApp एक नया AI फीचर लाने की तैयारी कर रहा है, जो आपके मैसेज लिखने के तरीके को पूरी तरह बदल सकता है। इस नए फीचर की मदद से यूजर्स आसानी से अपने मैसेज को बेहतर बना सकेंगे। अगर आपको समझ नहीं आ रहा कि क्या लिखें या कैसे लिखें, तो AI आपकी मदद करेगा।
यह फीचर न सिर्फ मैसेज ड्राफ्ट करेगा बल्कि उसे प्रोफेशनल, फ्रेंडली या कैजुअल टोन में भी बदल सकता है। आज के समय में लोग WhatsApp का इस्तेमाल सिर्फ दोस्तों से बात करने के लिए ही नहीं, बल्कि ऑफिस और बिजनेस कम्युनिकेशन के लिए भी करते हैं। ऐसे में सही शब्दों का चुनाव करना बहुत जरूरी हो जाता है। WhatsApp का यह नया AI फीचर इसी जरूरत को ध्यान में रखकर लाया जा रहा है।
ऐसे काम करेगा यह फीचर
जब आप WhatsApp पर कोई मैसेज लिखेंगे, तो AI आपको सुझाव देगा कि इसे कैसे बेहतर बनाया जा सकता है। आप अपने मैसेज को छोटा, लंबा, फॉर्मल या फ्रेंडली टोन में बदल सकते हैं। यह फीचर खासतौर पर उन लोगों के लिए उपयोगी है जो ऑफिस या प्रोफेशनल मैसेज ज्यादा भेजते हैं, अंग्रेजी या लिखने में कंफर्टेबल नहीं हैं, जल्दी-जल्दी रिप्लाई करना चाहते हैं। यह फीचर स्टूडेंट्स और बिजनेस यूजर्स के लिए भी काफी मददगार हो सकता है।
प्राइवेसी भी पूरी
WhatsApp ने दावा किया है कि यह फीचर यूजर की प्राइवेसी को ध्यान में रखकर बनाया जा रहा है। मैसेज को सुरक्षित रखने के लिए एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन बना रहेगा। यह AI फीचर सिर्फ मैसेज लिखने तक सीमित नहीं होगा। यह आपके मैसेज को सुधारने, शब्द बदलने और बेहतर तरीके से पेश करने में मदद करेगा। इससे चैटिंग पहले से ज्यादा आसान और स्मार्ट हो जाएगी। फिलहाल यह फीचर डेवलपमेंट स्टेज में है और जल्द ही बीटा यूजर्स के लिए जारी किया जा सकता है। इसके बाद इसे धीरे-धीरे सभी यूजर्स के लिए रोलआउट किया जाएगा।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN



