Home  लाइफस्टाइल समाचार बच्चे को बनाना हैं आज्ञाकारी तो दें संस्कृत के ये नाम, हर...

बच्चे को बनाना हैं आज्ञाकारी तो दें संस्कृत के ये नाम, हर बेबी नेम बेहद क्यूट

4
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

Sanskrit Baby Names: इस बेबी नेम लिस्ट में शामिल हर नाम बेहद अर्थपूर्ण और यूनिक है। इसके अलावा लिस्ट में शामिल संस्कृत में दिए गए लड़कों के नाम जितने अलग हैं उतने ही आकर्षक भी हैं। तो आइए जानते हैं आपको अपने बच्चे के लिए कौन सा बेबी नेम पसंद आता है।

संस्कृत देवों की भाषा मानी गई है। इसमें लिखा हर शब्द सुनने में बेहद खूबसूरत और अर्थपूर्ण लगता है। अगर आप हाल ही में पेरेंट्स बने हैं और अपनी संतान में अच्छे गुणों के साथ शुद्ध भाव भी भरना चाहते हैं तो संस्कृत की ये बेबी नेम लिस्ट आपकी मुश्किल को आसान बनाने वाली है। इस बेबी नेम लिस्ट में शामिल हर नाम बेहद अर्थपूर्ण और यूनिक है। इसके अलावा इस बेबी नेम लिस्ट में शामिल संस्कृत में दिए गए लड़कों के नाम जितने अलग हैं उतने ही आकर्षक भी हैं। तो आइए जानते हैं आपको अपने बच्चे के लिए कौन सा बेबी नेम पसंद आता है।

संस्कृत में दिए गए लड़कों के नाम

निवेद

निवेद का अर्थ आज्ञाकारिता होता है। इस शब्द का प्रयोग अक्सर किसी व्यक्ति को किसी अन्य के प्रति समर्पित या प्रस्तुत करने के लिए भी किया जाता है।

श्रवण कुमार की कहानी शायद ही कोई होगा, जिसने पहले सुनी ना हो। अगर आप भी अपने बेटे में श्रवण कुमार जैसे आज्ञाकारी गुण देखना चाहते हैं तो उसे यह प्यारा नाम दे सकते हैं। श्रवण कुमार का मतलब होता है आज्ञाकारी पुत्र।

आज्ञापालक

संस्कृत में आज्ञापालक का अर्थ आज्ञा का पालन करने वाला, शालीन और विनम्र होता है। आप बेटे में ये गुण देखने के लिए उसे यह नाम दे सकते हैं।

विनीत

विनीत का अर्थ आज्ञाकारी, विनम्र, अनुशासित होता है। लड़कों के लिए यह नाम काफी पसंद किया जाता है। अगर आप अपने बेटे में नम्रता और आज्ञाकारिता के गुण देखना चाहते हैं तो उसे यह नाम दे सकते हैं।

सुशील

सुशील का अर्थ आज्ञाकारी, अच्छे चरित्र वाला, विनम्र होता है। यह नाम संस्कृत मूल का है और आज्ञाकारी व सौम्य स्वभाव को दर्शाता है।

आदृत

आदृत का अर्थ आज्ञाकारी, सम्मान करने वाला होता है। यह नाम उन लड़कों के लिए है, जिनमें आप आज्ञाकारिता और सम्मान का गुण देखना चाहते हैं।

वशिन

वशिन का अर्थ आज्ञाकारी, नियंत्रित, समर्पित होता है। यह नाम समर्पण और आज्ञाकारिता के गुणों को दर्शाता है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN