Source :- LIVE HINDUSTAN
होली का त्योहार खुशियों के रंगों से भरा होता है। बहुत से कपल्स इस साल अपने बच्चे के साथ होली सेलिब्रेट कर रहे हैं। ऐसे में उनकी पहली होली को मजेदार बनाने के लिए यहां जानिए सेलिब्रेशन के तरीकों संग कुछ सेफ्टी टिप्स।
खुशियों का त्योहार होली आने में ज्यादा समय नहीं बचा है। गलियों और नुक्कड़ों पर अभी से गुलाल के रंग दिखने लगे हैं। इस साल होलिका दहन 2 मार्च को किया जाएगा जबकि रंगों से 4 मार्च को खेला जाएगा। रंगों से खेलने के लिए हर कोई एक्साइटेड रहता है इसलिए पहले से ढेरों तैयारियां होने लगती हैं। वहीं जिन घरों में बच्चे की पहली होली होती है वहां तो होली का त्योहार बहुत खास तरीके से मनाया जाता है। अगर आपके बच्चे की पहली होली है और आप इसे यादगार बनाना चाहते हैं तो यहां दिए मजेदार तरीकों और सेफ्टी टिप्स को जानें।
बच्चे की पहली होली सेलिब्रेट करने के लिए सेफ्टी टिप्स
1) बच्चों की स्किन बहुत ज्यादा नाजुक होती है, इसलिए उसको पूरी तरह से प्रोटेक्ट करना बहुत जरूरी है। होली पार्टी घर पर रखी हो या फिर आप होली सेलिब्रेशन के लिए कहीं जा रहे हैं हमेशा ध्यान रखें कि बच्चे को कलर से पूरी तरह दूर रखना है। हालांकि, सेफ्टी के लिए कुछ पॉइंट्स को ध्यान में रखें, जैसे-
2) सेफ्टी के लिए बच्चे के पूरे शरीर पर, कानों के पीछे और उंगलियों के बीच में नारियल तेल या बादाम तेल की एक मोटी परत लगाएं। ऐसा करने से बच्चे की स्किन पर एक सेफ्टी लेयर बनी रहेगी।
3) फुल स्लीव्स के कपड़े चुनें ऐसा करने से बच्चे की स्किन को पानी या रंग के सीधे संपर्क में आने से रोक सकेंगे। अगर मौसम ठंडा हो तो कॉटन के कपड़े की लेयरिंग की जा सकती है।
4) होली खेलने के लिए कई बाहर निकल रहे हैं तो निकलने से कम से कम 20 मिनट पहले बच्चे को सनस्क्रीन लगाएं।
5) बच्चे के साथ होली खेलनी ही है तो ऑर्गेनिक गुलाल से सिर्फ माथे पर एक छोटा सा टीका लगाएं। इसके अलावा बच्चों को पानी भरे गुब्बारे से बचाएं क्योंकि इससे चोट लग सकती है।
6) बेबी को डिहाइड्रेटेड होने से बचाने के लिए नियमित रूप से दूध या पानी पिलाएं।
7) बच्चा बहुत छोटा है तो तेज आवाज वाले स्पीकर के पास बैठने से बचें।
बच्चे की पहली होली सेलिब्रेट करने के मजेदार तरीके
फूलों की होली
बच्चे की पहली होली को यादगार बनाने के लिए रंगों के बजाय, एक छोटे टब या खेलने की जगह को चमकीले गेंदे और गुलाब की पंखुड़ियों से भर दें। इसके बीच में अपने बच्चे बैठाएं और उन्हें खेलने दें। इस दौरान बस दो बातों का ध्यान रखें कि बच्चा फूलों का न खाए और दूसरा फूलों में कोई कीड़ा तो नहीं है।
थीम सेलिब्रेशन फोटोशूट
पहली होली यादगार बनाने के लिए फोटोशूट बेस्ट है। इसके लिए माय फर्सट होली वाली टीशर्ट पहनाएं और बच्चे के साथ तस्वीरें क्लिक करें।
म्यूजिकल सेलिब्रेशन
अपने फ्रेंड्स और फैमिली मेंबर के साथ बच्चे की पहली होली सेलिब्रेशन की पार्टी रखें। इसमें पार्टी को म्यूजिक के साथ खास बनाएं।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN

