Home Latest news ताज़ा खबर फ्लाइट के उड़ते ही महिला की हुई मौत, इंडिगो ने महाराष्ट्र के...

फ्लाइट के उड़ते ही महिला की हुई मौत, इंडिगो ने महाराष्ट्र के एयरपोर्ट पर कराई इमरजेंसी लैंडिंग

4
0

Source :- Khabar Indiatv

Image Source : INDIGO
इंडिगो

मुंबई से वाराणसी जा रही इंडिगो एयरलाइंस की एक फ्लाइट को रविवार की रात महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग करवानी पड़ी। कारण बताया गया कि फ्लाइट के टेक ऑफ करते ही 89 वर्षीय एक महिला यात्री की बीच रास्ते ही तबियत बिगड़ गई। लैंडिंग के बाद मेडिकल टीम तुरंत चेकअप करने पहुंची तब तक महिला की मौत हो चुकी थी।

रात 10 बजे करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग

इंडिगो के मुताबिक, यूपी के मिर्जापुर जिले की रहने वाली सुशीला देवी मुंबई से वाराणसी वाली फ्लाइट में बैठीं, फ्लाइट के उड़ान भरते ही सुशीला की तबियत खराब होने लगे, जिस कारण फ्लाइट को रात 10 बजे के आसपास चिकलथाना एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंड कराना पड़ा।

फ्लाइट के उतरते ही  तेजी से मेडिकल टीम चेकअप के लिए पहुंची तो पता चला कि सुशीला देवी की पहले ही मौत हो चुकी। इसके बाद फ्लाइट के रवाना होने से पहले MIDC CIDCO पुलिस स्टेशन ने जरूरी औपचारिकताएं पूरी कीं, फिर फ्लाइट वाराणसी के लिए रवाना हुई।

शव को सरकारी अस्पताल में किया ट्रांसफर

एयरलाइन ने आगे बताया कि पुलिस ने यात्री के शव को छत्रपति संभाजीनगर के एक सरकारी मेडिकल कॉलेज में ट्रांसफर कर दिया। घटना के बाद कुछ देर के लिए फ्लाइट में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। इंडिगों ने इस दुखद घटना पर पीड़ित परिजन के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है।

ये भी पढ़ें:

​केरल के मंदिर में RSS का गीत गाए जाने पर मचा बवाल, कांग्रेस ने की कार्रवाई की मांग

बेंगलुरु में शख्स ने लड़की को छेड़ा, सीसीटीवी में कैद हुई शर्मनाक घटना; पुलिस जांच में जुटी

Latest India News

SOURCE : - KHABAR INDIA NEWS