Home  लाइफस्टाइल समाचार फ्रीजर में स्टोर करने के लिए ये खास ‘चीज’ आएगी काम, फूड...

फ्रीजर में स्टोर करने के लिए ये खास ‘चीज’ आएगी काम, फूड में नहीं जमेगी बर्फ

11
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

Aluminum Foil best things to store food in freezer: फ्रीजर में खाना स्टोर करना हो तो अक्सर फ्रीजर छोटा पड़ जाता है। प्लास्टिक के डिब्बे काफी सारी जगह घेर लेते हैं। लेकिन अगर एल्यूमिनियम फॉइल में खाना स्टोर किया जाएगा तो नहीं होगी समस्या। 

फ्रीजर में जब कुछ पके फूड्स या अधपके फूड्स को स्टोर करना हो तो वो बर्फ की वजह से बिल्कुल हार्ड हो जाते हैं। जैसे चिकन, मटन, फिश या फिर सब्जियां। इन्हें अगर फ्रीजर में कई दिन के लिए स्टोर करना हो तो एयर टाइट डिब्बे में रखने पर इनमे बर्फ जम जाती है। जिसे डिफ्रोस्ट करना भी मुश्किल हो जाता है। साथ ही स्वाद पर भी असर पड़ता है। यहीं नहीं इन डिब्बों की वजह से फ्रीजर में स्पेस भी कम हो जाता है और हम ज्यादा चीजें स्टोर नहीं कर पाते। लेकिन अगर आप ये स्मार्ट ट्रिक फॉलो करेंगी तो बाद में खुद को थैंक्स बोलेंगी। अपने फ्रीजर में फूड को स्टोर करने के लिए बेस्ट चीज है “एल्यूमिनियम फॉइल”। जो ना केवल फ्रीजर में स्पेस कम लेगा बल्कि आपके सामान को ज्यादा अच्छी तरह से स्टोर करने में मदद करेगा।

फ्रीजर में स्टोर करने के लिए एल्यूमिनियम फॉइल के फायदे

फ्रीजर में अगर फूड्स को एल्यूमिनियम फॉइल में स्टोर किया जाए तो ये कम जगह लेते है। प्लास्टिक के डिब्बे बड़े होते हैं और एक्चुअल फूड के साइज से ज्यादा जगह लेते हैं। जिसकी वजह से आमतौर पर घर के फ्रीजर छोटे पड़ जाते हैं।

डिफ्रॉस्ट तेजी से होता है

एल्यूमिनियम फॉइल में जब खाने को स्टोर किया जाता है तो फॉइल की एयर ब्लॉक खासियत की वजह से फूड में हवा नहीं जाती जिससे ना केवल फूड खराब होने से बचता है बल्कि उसमे बर्फ नहीं जम पाती। जिससे खाना कड़ा नहीं होता।

खाने को गर्म करना आसान

बर्फ ज्यादा ना जमने की वजह से फ्रीजर के खाने को गर्म करना आसान हो जाता है और टाइम कम लगता है।

कैसे स्टोर करें एल्यूमिनियम फॉइल में

एल्यूमिनियम फॉइल में मीट या फिर किसी फूड को स्टोर करने के लिए फूड से ज्यादा बड़ा टुकड़ा काटकर बीच में रखें। फिर इसे चारों तरफ से लपेट दें और अच्छी तरह से दबाकर सारी एयर निकल जाने दें। इससे ये कम जगह लेगा और खराब भी नहीं होगा।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN