Home टेक न्यूज़ फोन में पावर बैंक से ज्यादा दम! 12000mAh बैटरी वाला फोन ला...

फोन में पावर बैंक से ज्यादा दम! 12000mAh बैटरी वाला फोन ला रहा है Vivo, बड़ा खुलासा

4
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

स्मार्टफोन मेकर Vivo की ओर से एक धाकड़ बैटरी फोन लॉन्च किए जाने के संकेत मिले हैं। लीक्स की मानें तो कंपनी रिकॉर्डतोड़ 12000mAh क्षमता वाली बैटरी के साथ नया फोन लाएगी। 

स्मार्टफोन इंडस्ट्री में बैटरी कैपेसिटी को लेकर एक नई रेस शुरू हो चुकी है और अब Vivo भी इसमें बड़ा दांव लगाने की तैयारी कर रहा है। नए लीक के मुताबिक कंपनी 10000mAh रेटेड और करीब 12000mAh तक की टिपिकल क्षमता वाली सिंगल-सेल बैटरी के साथ एक नए फोन की टेस्टिंग कर रही है। अगर यह डिवाइस बाजार में आता है, तो इसमें स्टैंडर्ड पावरबैंक से भी ज्यादा बैटरी कैपेसिटी मिल सकती है।

चीन के टिप्स्टर Digital Chat Station ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Weibo पर दावा किया है कि Vivo एक 4.53V सिंगल-सेल सिलिकॉन बैटरी वाले स्मार्टफोन पर काम कर रहा है। रिपोर्ट की मानें तो इसकी रेटेड कैपेसिटी 10000mAh है, लेकिन रियल-लाइफ यूजेस में यह 11000mAh से 12000mAh के बीच हो सकती है। यानी अगर डिवाइस में पावर-एफिशिएंट चिपसेट मिले तो यूजर्स को दो से तीन दिन तक का बैटरी बैकअप मिलना संभव है।

तेजी से बढ़ाई जा रही है बैटरी क्षमता

पिछले कुछ साल में खासतौर से चाइनीज स्मार्टफोन ब्रैंड्स ने बैटरी कैपेसिटी तेजी से बढ़ाई है। जहां पहले 4000mAh बड़ी बैटरी मानी जाती थी, वहीं अब 5000mAh लगभग मिनिमम स्टैंडर्ड बन चुका है। 7000mAh और 8000mAh बैटरी वाले फोन भी आम होते जा रहे हैं। Honor और Realme जैसे ब्रांड पहले ही 10000mAh बैटरी वाले डिवाइस लॉन्च कर चुके हैं, जिससे यह साफ है कि मार्केट में बड़ी बैटरी की डिमांड बढ़ रही है।

लीक में यह भी संकेत मिला है कि Xiaomi भी बड़े बैटरी वाले फोन की योजना बना रहा है। हालांकि फिलहाल यह शुरुआती प्लानिंग स्टेज में है और कंपनी की ओर से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। इससे यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि आने वाले समय में 10000mAh या उससे ज्यादा बैटरी वाले फोन मेनस्ट्रीम बन सकते हैं।

जब बात Vivo के फ्लैगशिप मॉडल्स की आई, तो टिप्स्टर ने बताया कि मुख्य फ्लैगशिप लाइनअप में 9000mAh बैटरी की संभावना कम है। हालांकि Vivo की सब-ब्रैंड iQOO में 9000mAh बैटरी वाला फोन देखने को मिल सकता है। यह स्ट्रेटजी दिखाती है कि कंपनी अपने प्रीमियम फोन को पतला और हल्का रखने की कोशिश करेगी, जबकि iQOO को हाई-परफॉर्मेंस और बड़ी बैटरी सेगमेंट में आगे बढ़ाया जा सकता है।

बड़ी बैटरी के बावजूद हल्का होगा फोन

सिंगल-सेल सिलिकॉन बैटरी टेक्नोलॉजी इस लीक का सबसे खास पहलू है। ट्रेडिशनल लिथियम-आयन बैटरियों की तुलना में सिलिकॉन एनोड ज्यादा एनर्जी डेंसिटी ऑफर करता है, जिससे कम जगह में ज्यादा पावर स्टोर की जा सकती है। अगर Vivo इस टेक्नोलॉजी को ठीक से लागू करता है, तो बड़ी बैटरी के बावजूद फोन का डिजाइन ज्यादा मोटा या भारी नहीं होगा। फिलहाल यह डिवाइस टेस्टिंग फेज में है, इसलिए इसके लॉन्च में समय लग सकता है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN