Home टेक न्यूज़ फोन की ये सेटिंग ON करते ही बढ़ जाती है बैटरी लाइफ,...

फोन की ये सेटिंग ON करते ही बढ़ जाती है बैटरी लाइफ, ज्यादातर लोग जानते ही नहीं

12
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

स्मार्टफोन में मौजूद एक खास बैटरी सेटिंग On करने से बैटरी बैकअप में बड़ा सुधार किया जा सकता है। सही पावर सेविंग फीचर्स इस्तेमाल करके फोन की बैटरी ज्यादा देर तक चल सकती है।

बीते कुछ साल में स्मार्टफोन्स का इस्तेमाल हर जरूरतों के लिए बढ़ा है। जितना ज्यादा इस्तेमाल हो रहा है, उतनी ही बड़ी दिक्कत फोन की बैटरी जल्दी खत्म होने की सामने आई है। कई यूजर्स शिकायत करते हैं कि नया फोन खरीदने के कुछ महीनों बाद ही बैटरी पहले जैसी नहीं चलती। आइए आपको इस बारे में विस्तार से बताते हैं।

असल में हर बार दिक्कत बैटरी की नहीं होती, बल्कि फोन की कुछ सेटिंग्स ऐसी होती हैं जो बिना जानकारी के लगातार बैटरी खर्च करती रहती हैं। टेक एक्सपर्ट्स का मानना है कि अगर फोन में मौजूद Battery Saver या Low Power Mode जैसी सेटिंग को सही तरीके से इस्तेमाल किया जाए, तो बैटरी बैकअप में बड़ा सुधार देखा जा सकता है। कई मामलों में फोन का स्टैंडबाय टाइम लगभग दोगुना तक बढ़ जाता है।

ऐसे काम करता है बैटरी सेवर मोड

Battery Saver या Low Power Mode स्मार्टफोन का इनबिल्ट फीचर होता है, जो बैटरी बचाने के लिए सिस्टम की गैर-जरूरी ऐक्टिविटीज को लिमिट कर देता है। जैसे ही यह सेटिंग On की जाती है, फोन अपने आप बैकग्राउंड में चल रही कई ऐप्स की ऐक्टिविटी कम कर देता है। इसके अलावा स्क्रीन की ब्राइटनेस कंट्रोल हो जाती है, ऑटो अपडेट रुक जाते हैं, ईमेल और ऐप सिंक कम हो जाता है तथा फालतू एनिमेशन बंद हो जाते हैं। यही वजह है कि बैटरी की खपत अचानक कम हो जाती है।

Android स्मार्टफोन में इस फीचर को Settings में जाकर Battery या Battery & Device Care सेक्शन से ON किया जा सकता है। वहीं iPhone यूजर्स Settings में Battery ऑप्शन खोलकर Low Power Mode सक्रिय कर सकते हैं। खास बात यह है कि आधुनिक स्मार्टफोन में यह फीचर परफॉर्मेंस को पूरी तरह प्रभावित नहीं करता, इसलिए इसे रोजमर्रा के इस्तेमाल के दौरान भी चालू रखा जा सकता है।

नए स्मार्टफोन्स में Adaptive Battery या AI बेस्ड बैटरी मैनेजमेंट सिस्टम भी दिया जा रहा है। यह टेक्नोलॉजी यूजर की आदतों को समझती है और उन ऐप्स को बैकग्राउंड में लिमिट कर देती है जिनका इस्तेमाल कम किया जाता है। इससे बैटरी ड्रेन काफी हद तक कम हो जाता है।

डार्क मोड की मदद भी ले सकते हैं आप

एक और महत्वपूर्ण सेटिंग Dark Mode है। अगर आपके फोन में AMOLED या OLED डिस्प्ले है, तो डार्क मोड इस्तेमाल करने से स्क्रीन कम एनर्जी खर्च करती है क्योंकि ब्लैक पिक्सल में पावर कंजम्पशन बेहद कम हो जाता है। यही वजह है कि लंबे समय तक फोन इस्तेमाल करने पर भी बैटरी ज्यादा देर तक चलती है।

ध्यान देने वाली बात यह भी है कि फोन की लोकेशन, ब्लूटूथ, WiFi स्कैनिंग और बैकग्राउंड ऐप रिफ्रेश जैसी सेवाएं लगातार बैटरी खर्च करती रहती हैं। अगर लोकेशन एक्सेस को ‘Always’ की जगह ‘While Using App’ पर सेट कर दिया जाए, तो बैटरी लाइफ में साफ अंतर देखा जा सकता है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN