Home  लाइफस्टाइल समाचार फेस पर बोटोक्स जैसा इफेक्ट देगी ये छोटी सी कैप्सूल, जान लें...

फेस पर बोटोक्स जैसा इफेक्ट देगी ये छोटी सी कैप्सूल, जान लें लगाने का तरीका

2
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

Anti Ageing Treatment At Home: चेहरे पर उम्र बढ़ने के साथ हल्के निशान और रिंकल्स दिखना शुरू हो गए हैं तो इस सस्ती सी कैप्सूल को लगाने का सही तरीका बता रहीं फेस योगा एक्सपर्ट। महंगे बोटॉक्स ट्रीटमेंट जैसा असर दिखेगा।

स्किन को टाइट और रिंकल फ्री बनाने के लिए एंटी एजिंग ट्रीटमेंट आ गए हैं। जिनमे बोटॉक्स का नाम सबसे ज्यादा कॉमन है। दिल्ली जैसे बड़े शहरों में काफी सारे सैलून में आपको एजिंग इफेक्ट कम करने, स्किन से फाइन लाइन रिड्यूस करने और रिंकल को हटाने का ये खास ट्रीटमेंट मिल जाएगा। लेकिन बोटॉक्स जैसे ट्रीटमेंट के कुछ साइड इफेक्ट भी होते हैं। वहीं ये काफी महंगे भी होते हैं। जिसकी वजह से काफी सारी महिलाएं इसे अफोर्ड भी नहीं कर सकतीं। लेकिन यंग एंड ग्लोइंग स्किन के लिए जरूरी नहीं कि लाखों-हजारों रुपये खर्च किए जाएं। आप घर के कुछ नुस्खों की मदद से भी स्किन को फाइन लाइंस और रिंकल से दूर रख सकती हैं। फेस योगा एक्सपर्ट मानसी ने बहुत ही सस्ती मेडिसिन को शेयर किया है। जो आपके स्किन को फर्म एंड टाइट बनाकर रखने में मदद करेगी।

विटामिन ई की कैप्सूल स्किन पर दिखाती है इफेक्ट

विटामिन ई कैप्सूल का इस्तेमाल काफी टाइम से हो रहा है। महिलाएं इसे एंटी एजिंग की तरह इस्तेमाल करती है। मानसी फेस योगा एक्सपर्ट ने भी शेयर किया है कि कैसे छोटी सी कैप्सूल आपको बोटॉक्स जैसे रिजल्ट दे सकती है। जान लें विटामिन ई कैप्सूल को यूज करने का सही तरीका।

चेहरे पर किस तरह यूज करें विटामिन ई कैप्सूल

चेहरे की स्किन पर उम्र के साथ हल्के निशान, फाइन लाइंस और रिंकल की शुरुआत हो रही तो इसे इग्नोर ना करें। अगर इसी टाइम पर सही घरेलू नुस्खों को आजमाएंगी तो उम्र से पहले दिखने वाले एजिंग इफेक्ट को कम कर सकेंगी। विटामिन ई कैप्सूल को फेस पर यूज करने के लिए मानसी ने बहुत ही सिंपल स्टेप शेयर किए हैं।

  • सबसे पहले किसी भी फेस ऑयल को हथेलियों पर लें।
  • इसमे एक कैप्सूल को फोड़कर अंदर के मैटेरियल को मिलाएं।
  • दोनों हथेलियों को अच्छे से रगड़ें और फेस पर लगाएं।
  • दस मिनट इसे फेस पर लगा रहने दें और फिर चेहरे को पानी और माइल्ड क्लींजर से साफ कर लें।
  • फेस पर हफ्ते में दो बार इसे लगाने से कुछ समय बाद बदलाव नजर आने लगेगा।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN