Home टेक न्यूज़ फुल वॉटरप्रूफ होगा OnePlus का छोटू फोन, पानी का तेज प्रेशर भी...

फुल वॉटरप्रूफ होगा OnePlus का छोटू फोन, पानी का तेज प्रेशर भी झेल लेगा, मिलेगी 7500mAh बैटरी

3
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

OnePlus 15T अपग्रेडेड वॉटर रेजिस्टेंस कैपेबिलिटी के साथ आएगा। कहा जा रहा है कि यह IP66, IP68, IP69, और IP69K रेटिंग्स के साथ आएगा। यह पानी का तेज प्रेशर भी झेल लेगा। अपकमिंग फोन में हमें और क्या-क्या खास मिलने वाला है, चलिए डिटेल में जानते हैं सबकुछ…

OnePlus अब अपने नए स्मार्टफोन के तौर पर OnePlus 15T को लॉन्च करने की तैयारी में है। पिछले कुछ दिनों से, वनप्लस धीरे-धीरे वनप्लस 15T के बारे में जरूरी डिटेल्स बता रहा है। कंपनी के एक एग्जीक्यूटिव द्वारा जारी एक नए अपडेट से पता चलता है कि 15T फुल वॉटरप्रूफ होगा। यह फोन एक-दो नहीं पूरी चार IP रेटिंग के साथ आएगा। कॉम्पैक्ट होने के बावजूद फोन में 100W चार्जिंग सपोर्ट के साथ 7,500mAh बैटरी देखने को मिल सकती है। अपकमिंग फोन में हमें और क्या-क्या खास मिलने वाला है, चलिए डिटेल में जानते हैं सबकुछ…

चार IP रेटिंग के साथ आएगा OnePlus 15T

वनप्लस चाइना के प्रेसिडेंट ली जी के अनुसार, वनप्लस 15T अपग्रेडेड वॉटर रेजिस्टेंस कैपेबिलिटी के साथ आएगा। फोन में IP66, IP68, IP69, और IP69K रेटिंग्स सपोर्ट होने की उम्मीद है, जो इसे इस लेवल की प्रोटेक्शन के साथ आने वाले कुछ स्मार्टफोन्स में से एक बना सकता है। अगर यह कंफर्म हो जाता है, तो यह अभी अकेला कॉम्पैक्ट फ्लैगशिप भी बन सकता है जो चारों सर्टिफिकेशन एक साथ दे रहा है।

ये रेटिंग दिखाती है कि फोन अलग-अलग कंडीशन में धूल और पानी के संपर्क में आने पर भी सुरक्षित रह सकता है। खास तौर पर, IP69K स्टैंडर्ड का मतलब है कि डिवाइस हाई प्रेशर वॉटर जेट और हाई टेम्परेचर वॉशिंग झेल सकता है। टेस्टिंग कंडीशन में, इस रेटिंग वाले डिवाइस लगभग 100 बार तक पानी के प्रेशर और 80°C तक के टेम्परेचर में भी काम कर सकते हैं।

इस लेवल की ड्यूरेबिलिटी से पता चलता है कि फोन आम स्मार्टफोन की तुलना में तेज बारिश, गर्म पानी के छींटे, या बहुत ज्यादा सफाई जैसी मुश्किल जगहों पर भी ज्यादा भरोसे के साथ काम कर सकता है। आप इस फोन को किसी भी कंडीशन में टेंशन फ्री होकर इस्तेमाल कर सकते हैं।

OnePlus 15T के स्पेसिफिकेशन्स (संभावित)

वनप्लस 15T में फ्लैगशिप हार्डवेयर भी आने की उम्मीद है। रिपोर्ट्स बताती हैं कि यह स्नैपड्रैगन 8 एलीट जेन 5 चिपसेट पर चलेगा, जिसमें 16GB रैम और 1TB तक स्टोरेज वाले कॉन्फिगरेशन होंगे। फोन में दमदार परफॉर्मंस भी मिलेगा। कहा जा रहा है कि AnTuTu बेंचमार्क टेस्ट में फोन ने 4.45 मिलियन से ज्यादा का स्कोर हासिल किया है, जिससे हिंट मिलता है कि फोन में तगड़ा परफॉर्मेंस मिलेगा।

कहा जा रहा है कि इस फोन में 6.32-इंच का कॉम्पैक्ट डिस्प्ले होगा जिसमें बहुत पतले और सिमेट्रिकल बेजेल होंगे। कंपनी के अधिकारियों ने कहा है कि इसमें छोटे स्मार्टफोन में देखे जाने वाले सबसे पतले विजुअल बॉर्डर में से एक हो सकता है।

लीक रिपोर्ट के अनुसार, फोन में 100W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 7,500mAh तक की बैटरी मिलेगी। फोटोग्राफी के लिए, फोन में 200-मेगापिक्सेल या 50-मेगापिक्सेल का मेन कैमरा और 50-मेगापिक्सेल का पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस हो सकता है। OnePlus 15s ब्रांडिंग के साथ फोन का एक और वर्जन चीन के बाहर के बाजारों में लॉन्च होने की उम्मीद है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN