Home व्यापार समाचार फिर दौड़ा 600% रिटर्न देने वाला ये स्टॉक, कंपनी के बड़े प्लान...

फिर दौड़ा 600% रिटर्न देने वाला ये स्टॉक, कंपनी के बड़े प्लान से शेयर में उछाल, क्या आपका है दांव?

7
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

क्यूपिड लिमिटेड (Cupid Limited) के शेयरों ने पिछले एक साल में करीब 600% का शानदार रिटर्न दिया है और अब FY26 में मजबूत कमाई के संकेत के बाद इसमें 8% की तेजी देखने को मिली है। कंपनी ने अपने रेवेन्यू और प्रॉफिट गाइडेंस को पार करने की उम्मीद जताई है और FY27 के लिए ₹600 करोड़ का बड़ा लक्ष्य रखा है। 

शेयर बाजार में इस समय एक छोटा सा स्टॉक बड़े-बड़े दिग्गजों को पीछे छोड़ता नजर आ रहा है। हम क्यूपिड लिमिटेड (Cupid Limited) की बात कर रहे हैं, जिसने पिछले एक साल में करीब 600% का जबरदस्त रिटर्न देकर निवेशकों को चौंका दिया है। अब एक बार फिर कंपनी की खबर से शेयर में 8% की तेजी आई है। आइए जरा विस्तार से इसकी डिटेल्स जानते हैं।

क्यूपिड लिमिटेड के शेयर बुधवार को एनएसई पर 8% बढ़कर 89.75 रुपये के उच्चतम स्तर पर पहुंच गए। कंपनी ने स्टॉक एक्सचेंजों को सूचित किया कि मजबूत प्रदर्शन, बेहतर ऑपरेशन और डिमांड के चलते वह वित्त वर्ष 2026 के अपने 335 करोड़ रुपये के रेवेन्यू और 100 करोड़ रुपये के नेट प्रॉफिट के वार्षिक अनुमान को आसानी से पार कर जाएगी, यानी कंपनी का प्रदर्शन उम्मीद से कहीं बेहतर रहने वाला है।

आगे का प्लान और भी बड़ा!

क्यूपिड लिमिटेड (Cupid Limited) यहीं नहीं रुकना चाहती। कंपनी ने FY27 के लिए कम से कम ₹600 करोड़ का रेवेन्यू और 30% से ज्यादा प्रॉफिट मार्जिन का बड़ा लक्ष्य रखा है। अगर ऐसा होता है, तो यह कंपनी स्मॉल-कैप से मिड-कैप की ओर तेजी से बढ़ सकती है।

कंपनी करती क्या है?

क्यूपिड लिमिटेड (Cupid Limited) मुख्य रूप से मेल एंड फीमेल कॉन्डोम (Male & Female Condoms), पर्सनल ल्यूब्रिकेंट्स (Personal Lubricants), IVD किट्स (Kits IVD), परफ्यूम एंड डिओड्रंट्स (Perfumes & Deodorants) IVD बनाती है। खास बात यह है कि कंपनी का बड़ा फोकस एक्सपोर्ट मार्केट पर है, जिससे इसकी ग्रोथ तेज हो रही है।

कंपनी की ताकत क्या है?

कंपनी के पास कच्चे माल (raw material) की 6 महीने की मजबूत उपलब्धता है। डॉलर मजबूत होने से एक्सपोर्ट में फायदा मिल रहा है और लगातार कंपनी के प्रोडक्ट्स की डिमांड अंतरराष्ट्रीय बाजार में बढ़ रही है, यानी कंपनी के पास फिलहाल ग्रोथ के लिए मजबूत बेस तैयार है।

कंपनी का परफॉर्मेंस

निफ्टी 50 (Nifty 50) और BSE Sensex जैसे बड़े इंडेक्स पिछले एक साल में गिरावट दिखा रहे हैं, वहीं क्यूपिड लिमिटेड (Cupid Limited) ने 600% का रिटर्न देकर सबको हैरान कर दिया है। क्यूपिड लिमिटेड ने साल 2024 से लेकर अब तक अपने निवेशकों को 2 बार बोनस शेयर का तोहफा दिया है। 1 अप्रैल 2026 (बुधवार) को कंपनी शेयर 4.09% तेजी के साथ 86.50 रुपये पर बंद हुए।

निवेशकों के लिए क्या संकेत?

कंपनी के शेयर में तेजी देखकर तुरंत कूदना हमेशा सही नहीं होता है। कंपनी के फंडामेंटल मजबूत हैं, लेकिन वैल्यूएशन भी देखना जरूरी है। लंबी अवधि के नजरिए से सोचें तो क्यूपिड लिमिटेड

(Cupid Limited) का यह प्रदर्शन दिखाता है कि अगर बिजनेस मजबूत हो और ग्रोथ साफ दिख रही हो तो छोटे स्टॉक्स में भी बड़ा दम हो सकता है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN