Home मनोरंजन समाचार फिर कथित बॉयफ्रेंड हर्ष के साथ नजर आईं मलाइका अरोड़ा, राजस्थान के...

फिर कथित बॉयफ्रेंड हर्ष के साथ नजर आईं मलाइका अरोड़ा, राजस्थान के पवित्र मंदिर में दोनों ने साथ किए दर्शन

5
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/03/30/1200x900/Malaika_H_1774880689075_1774880692795.jpg

Malaika Arora: मलाइका अरोड़ा और हर्ष मेहता एक बार फिर सुर्खियों में हैं। एक्ट्रेस एक बार फिर अपने कथित बॉयफ्रेंड के साथ नजर आईं। दोनों ने साथ में राजस्थान के एक मंदिर में दर्शन किए।

बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा एक बार फिर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। हाल ही में उन्हें राजस्थान के नारलाई में स्थित आदिनाथ जैन मंदिर में अपने कथित बॉयफ्रेंड हर्ष मेहता के साथ नजर आईं। मलाइका लाइमलाइट से दूर कुछ प्राइवेट मोमेंट बिताने निकली थीं, लेकिन जैसे ही वहां मौजूद फैंस और फॉलोअर्स ने उनकी तस्वीरें लेकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दीं जिसके बाद यह किस्सा सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। मलाइका अरोड़ा ने सफेद कुर्ती और ट्राउजर में विधि-विधान से पूजा की। इस पूरी जर्नी के दौरान हर्ष मेहता हर पल उनके साथ खड़े नजर आए।

मलाइका की एक झलक पाने को उमड़ी भीड़

मलाइका को मंदिर में देख लोकल लोगों की भीड़ जमा हो गई और उनकी एक झलक पाने के लिए लोगों में होड़ मच गई। भीड़ बढ़ती देख मंदिर प्रशासन को तुरंत मोर्चा संभालना पड़ा ताकि व्यवस्था बनी रहे। मलाइका इस दौरान काफी रिलैक्स्ड और खुश नजर आईं। उन्होंने वहां मौजूद लोगों से बातचीत की और फैंस की रिक्वेस्ट पर उनके साथ मुस्कुराकर सेल्फी भी खिंचवाई। जानकारी के मुताबिक मलाइका फिलहाल राजस्थान के खूबसूरत मारवाड़ क्षेत्र में एक हेरिटेज प्रॉपर्टी में छुट्टियां बिता रही हैं।

कॉन्सर्ट से इटली तक, मलाइका-हर्ष की कहानी

बता दें कि मलाइका अरोड़ा और हर्ष मेहता का रिश्ता बीते काफी वक्त से चर्चा में है। सबसे पहले दोनों की जोड़ी ने तब सुर्खियां बटोरीं जब उन्हें मुंबई में एनरिक इग्लेसियस के कॉन्सर्ट में एक साथ देखा गया था। दोनों वेन्यू से अलग-अलग निकले थे, लेकिन उनकी बॉन्डिंग ने सबका ध्यान खींचा। इसके बाद खबरें आई थीं कि वेलेंटाइन वीक के दौरान दोनों ने इटली में क्वालिटी टाइम बिताया है। हालांकि अब तक दोनों की तरफ से कोई ऑफिशियल स्टेटमेंट नहीं आया है, लेकिन बार-बार दोनों का साथ नजर आना फैंस में जिज्ञासा पैदा कर रहा है।

अफवाहों पर मलाइका ने दिया था यह रिएक्शन

अपनी पर्सनल लाइफ पर हो रही लगातार चर्चाओं पर मलाइका ने हाल ही में खुलकर बात की थी। उन्होंने माना था कि बार-बार उठने वाली ऐसी अफवाहें कभी-कभी इरिटेटिंग होती हैं, लेकिन वह इन्हें सीरियसली नहीं लेतीं। मलाइका ने कहा कि वह अक्सर अपने बेटे अरहान खान के साथ इन गॉसिप्स को पढ़कर हंसती हैं। उन्होंने साफ कहा कि वह अपनी लाइफ की कहानी को पब्लिक की क्यूरियोसिटी के हिसाब से नहीं चलने देंगी। फिलहाल राजस्थान की इस ट्रिप ने एक बार फिर फैंस को सवाल पूछने का मौका दे दिया है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN