Home मनोरंजन समाचार प्रिंस की वजह से द 50 से बाहर हुए शिवित तोमर? इंस्टा...

प्रिंस की वजह से द 50 से बाहर हुए शिवित तोमर? इंस्टा पर दोस्त को किया अनफॉलो

12
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/02/11/1200x900/prince_shiwet_tomar_11_02_1770774950295_1770774956149.png

संक्षेप:

द 50 में साथ नजर आ रहे शिवित तोमर और प्रिंस नरूला की दोस्ती फैंस को खूब पसंद आ रही है। हालांकि, अब शिवित ने इंस्टाग्राम पर प्रिंस नरूला को अनफॉलो कर दिया है। फैंस का मानना है कि द 50 में कुछ ऐसा हुआ जिससे दोनों की दोस्ती खत्म हो गई है। 

द 50 का खेल जैसे-जैसे आगे बढ़ रहा है और दिलचस्प होता जा रहा है। द 50 में शो से बाहर निकालने के लिए कंटेस्टेंट्स ही एक दूसरे के खिलाफ वोट करते हैं। अब इस रियलिटी शो को लेकर खबर है कि आनेवाले एपिसोड में शिवित तोमर शो से बाहर हो जाएंगे। शिवित तोमर के एविक्शन के पीछे प्रिंस नरूला हो सकते हैं। इन रिपोर्ट्स के बीच अब इंस्टाग्राम पर शिवित तोमर ने प्रिंस नरूला को अनफॉलो कर दिया है।

खत्म हुई प्रिंस नरूला और शिवित तोमर की दोस्ती?

रियलिटी शोज से जुड़ी अपडेट देने वाली जर्नलिस्ट जीविका सिंह ने अपने इंस्टाग्राम पर वीडियो पोस्ट किया। इस वीडियो में उन्होंने बताया है उनके किसी सोर्स के मुताबिक, शिवित तोमर शो से बाहर हो गए हैं। उन्होंने आगे कहा कि शिवित का एविक्शन प्रिंस की वजह से हो सकता है क्योंकि शिवित ने आते ही एक क्रिप्टिक पोस्ट किया है- धोखे की सबसे बुरी चीज ये है कि ये आपको दुश्मनों से नहीं मिलता। इतना ही नहीं, इस पोस्ट के बाद शिवित ने प्रिंस नरूला और उनकी पत्नी युविका को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया है।

क्या प्रिंस नरूला की वजह से द 50 से बाहर हो गए शिवित तोमर?

अपनी इसी वीडियो पोस्ट में जीविका ने बताया कि शिवित ने अब अपना क्रिप्टिक पोस्ट डिलीट कर दिया है। द 50 में शिवित तोमर और प्रिंस नरूला अबतक एक दूसरे का साथ देते नजर आए हैं। दोनों एक दूसरे को पूरी तरह सपोर्ट भी कर रहे हैं। ऐसे में प्रिंस की वजह से शिवित के एविक्शन की बात पर दोनों के फैंस हैरान हैं। एक यूजर ने लिखा- अकेले खेलने का दम रखना चाहिए, मंडली में खेलोगे तो ऐसा ही होगा। एक दूसरे यूजर ने लिखा- शिवित को प्रिंस से अलग हटकर खेलना चाहिए था। वो हमेशा प्रिंस के पीछे ही नजर आए। हालांकि, अभी शिवित के एविक्शन की खबर आधिकारिक तौर पर सामने नहीं आई है।

रोडीज में प्रिंस नरूला की गैंग में थे शिवित तोमर

बता दें, प्रिंस नरूला और शिवित तोमर की दोस्ती द 50 से पहले की है। प्रिंस नरूला और शिवित तोमर रोडीज में साथ थे। रोडीज में शिवित तोमर प्रिंस नरूला की गैंग में थे। प्रिंस नरूला शिवित तोमर को काफी पसंद करते थे। रोडीज से दोनों की दोस्ती थी। अब इस रियलिटी में दोनों की दोस्ती खत्म होने की खबर पर फैंस चिंतित हैं।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN