Home मनोरंजन समाचार प्राइम वीडियो का धमाकेदार ऐलान, 55 शानदार फिल्मों और सीरीज के लिए...

प्राइम वीडियो का धमाकेदार ऐलान, 55 शानदार फिल्मों और सीरीज के लिए हो जाइए तैयार

30
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/03/19/1200x900/prime_video_2026_1773939281773_1773939289542.png

Prime Video New Release: प्राइम वीडियो ने फैंस को बड़ा तोहफा दिया है। उन्होंने 2026 की अपकमिंग फिल्में, सीरीज और सीक्वेंस की लिस्ट जारी कर दी है। उन्होंने उन फिल्मों की रिलीज के बारे में भी बताया है जो थिएटर रिलीज के बाद प्राइम पर रिलीज होंगी। 

सीरीज, फिल्मों और रियलिटी शोज के फैंस को अमेजन प्राइम वीडियो ने आज यानी 19 मार्च को बड़ा सरप्राइज दिया है। अमेजन प्राइम वीडियो ने उन फिल्मों, सीरीज और सीक्वेंस की लिस्ट और फर्स्ट लुक रिलीज कर दिया है जो 2026 में अमेजन पर रिलीज होंगी। इस लिस्ट में 55 सीरीज, फिल्में, सीक्वेंस और रियलिटी शोज शामिल हैं। द ट्रेटर्स सीजन 2 से लेकर पंचायत सीजन 5 जैसा कंटेंट शामिल है। अमेजन प्राइम वीडियो की इस लिस्ट से ये तो साफ है कि फैंस को मजेदार कंटेंट मिलने वाला है।

सोनाली बेंद्रे और अली फजल की सीरीज लिस्ट में शामिल

अमेजन प्राइम वीडियो ने जो लिस्ट जारी की है उसमें हिंदी, तमिल और तेलुगु भाषाओं में कई जबरदस्त ओरिजिनल सीरीज और फिल्में शामिल हैं। अमेजन प्राइम वीडियो की लिस्ट में सबसे चर्चित है निखिल आडवाणी की ‘द रिवॉल्यूशनरीज’। ‘द रिवॉल्यूशनरीज’ में भुवन बाम, रोहित सराफ, प्रतिभा रांटा और गुरफतेह पीरजादा नजर आएंगे। इसके अलावा इस लिस्ट में विजय वर्मा की मटका किंग, अली फजल, सोनाली बेंद्रे और आमिर बशीर की राख और रैपर किंग की एक्टर के तौर पर डेब्यू सीरीज लुक्खे शामिल है।

अमेजन प्राइम वीडियो पर ऋतिक रोशन की एचआरएक्स फिल्म्स के तहत बन रही सीरीज स्टॉर्म और आलिया भट्ट के प्रोडक्शन हाउस एटेरनल सनसाइन प्रोडक्शन्स के तहत बन रही सीरीज डोन्ट बी शाई भी शामिल है।

इन सीरीज के सीक्वल के लिए हो जाएं तैयार

शाहिद कपूर और विजय सेतुपति की सीरीज फर्जी का सीजन 2 रिलीज होने वाला है। द क्राइम थ्रिलर्स का नया सीजन, पंचायत सीजन 5, अनन्या पांडे का कॉल मी बे का सीजन 2, दहाड़ का सीजन 2, दुपहिया सीजन 2 और रियलिटी शो द ट्रेटर्स का सीजन 2 आनेवाला है।

लिस्ट में साउथ के शोज भी शामिल

हिंदी में सुपरहिट होने के बाद द ट्रेटर्स अब तेलुगु भाषा में रिलीज होगा। इस शो तो तेजा सज्जा होस्ट करेंगे। इस शो का ऐलान भी प्राइम वीडियो ने कर दिया है। तमिल ड्रामा की सीरीज एग्जाम, वधांधी का सीजन 2 और इंस्पेक्टर ऋषि का सीजन 2 भी इस साल अमेजन पर रिलीज होगा।

लिस्ट में कार्तिक की नागजिला से लेकर ओ रोमियो तक

शाहिद कपूर की ओ रोमिया सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। अब ये फिल्म प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी। मिर्जापुर द मूवी भी सिनेमाघरों में रिलीज होने के बाद प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी। Vvan: Force of the Forrest और कार्तिक आर्यन की नागजिली भी सिनेमाघरों में रिलीज होने के बाद प्राइम वीडियो पर ही रिलीज होगी। अमेजन प्राइम वीडियो में ऐलान में सीरीज और फिल्मों के फर्स्ट लुक तो जारी कर दिए हैं, लेकिन अभी रिलीज की डेट्स का ऐलान नहीं हुआ है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN