Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/02/17/1200x900/Screenshot_2026-02-17_184502_1771334119184_1771334132575.pngबॉलीवुड एक्ट्रेस नीना गुप्ता ने हाल में बताया कि उन्होंने 50 साल की उम्र में शादी क्यों की थी। एक्ट्रेस ने कहा कि उन्हें प्यार समझ नहीं आता है। अपनी गलतियों से सीखा कि समाज में रहने के लिए क्या करना जरूरी है।
बॉलीवुड एक्ट्रेस नीना गुप्ता अपने बेबाक बयानों को लेकर खबरों में बनी रहती हैं। हाल में एक्ट्रेस ने अपनी शादी के बारे में बात की। एक्ट्रेस ने बताया कि उन्होंने करीब 50 साल की उम्र में शादी प्यार की वजह से नहीं बल्कि जरूरत की वजह से की है। एक्ट्रेस ने ये भी माना कि उन्हें प्यार नहीं होता है। वो बस अपनी बेटी से प्यार करना जानती हैं। नीना गुप्ता का ये बयान अब खबरों में बना हुआ है।
नीना गुप्ता ने जरूरत के लिए शादी
नीना गुप्ता हाल में शुभांकर मिश्रा के पॉडकास्ट पर पहुंचीं थीं। इस दौरान उनसे पूछा गया कि उन्होंने विवेक मेहता से शादी प्यार में ली थी? इसके जवाब में नीना ने कहा, ‘देखो पता नहीं यार ये प्यार-व्यार मुझे समझ में नहीं आता। मुझे सिर्फ अपने बच्चे से प्यार समझ में आता है। और मुझे कोई प्यार समझ में नहीं आता।’ आगे सवाल पूछा गया। ‘तो फिर शादी क्यों की दोबारा आपने? समाज को दिखाने के लिए या अपने बुढ़ापे के लिए? नीना गुप्ता ने जवाब दिया, ‘जरूरत थी।’ एक्ट्रेस कहती हैं, पता है, अगर हमको इस समाज में रहना है तो समाज के कुछ नियमों का पालन करना पड़ता है। यह मैं अपनी गलतियों से सीखी हूं। मैं कहीं जाती हूं तो मुझे अजीब सी नजर से देखा जाता है। शादी कर लो सब ठीक हो जाता है।’
नीना गुप्ता को है मौत का डर
नीना गुप्ता ने अपने इसी इंटरव्यू में कहा कि उन्हें मौत का डर होने लगा है। उन्हें डर लगता है कि अगर कुछ हो गया तो मसाबा की बेटी की देखभाल कौन करेगा। कभी गलत रास्ते पर गई तो उसे कौन समझाएगा। नीना को अपनों को खोने का डर है।
विवियन से था प्यार
नीना गुप्ता ने कहा कि क्रिकेटर विवियन रिचर्ड्स से प्यार उनकी गलती नहीं है। उन्होंने बहुत सुंदर समय साथ में बिताया। उन्होंने मसाबा का होना एन्जॉय किया। आगे ये भी कहा कि ये सवाल विवियन से पूछा जाना चाहिए।
आने वाली फिल्म और सीरीज
बता दें, नीना गुप्ता अपनी फिल्म वध 2 के लिए खबरों में बनी हुई हैं। आने वाले समय में नीना फिल्मों के अलावा अपनी वेब सीरीज पंचायत सीजन 5 में नजर आने वाली हैं। इसके अलावा उनके पास नेटफ्लिक्स की कॉमेडी ड्रामा फिल्म चुंबक भी है।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN



