Home टेक न्यूज़ पूल पार्टी के लिए बेस्ट है JBL का यह छोटू स्पीकर, लगातार...

पूल पार्टी के लिए बेस्ट है JBL का यह छोटू स्पीकर, लगातार 8 घंटे सुनाएगा गाने, कीमत भी कम

4
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

JBL GO 5: जेबीएल ने चुपके से नए JBL GO 5 स्पीकर को लॉन्च कर दिया है। स्पीकर में 1000mAh की लिथियम-आयन बैटरी है। यह 8 घंटे तक म्यूजिक प्लेबैक टाइम दे सकता है। इसकी कीमत लगभग 5300 रुपये है।

पूल पार्टी, पिकनिक या फिर चलते-फिरते म्यूजिक का मजा लेने के लिए स्पीकर तलाश रहे हैं, तो JBL का नया स्पीकर आपके लिए परफेक्ट हो सकता है। जेबीएल ने चुपके से नए JBL GO 5 स्पीकर को लॉन्च कर दिया है। यह स्पीकर जाने-पहचाने गो डिजाइन पर बना है, लेकिन इस बार ब्रांड इसमें कुछ अच्छे अपग्रेड कर रहा है। फिलहाल इसे चीन में लॉन्च किया गया है। डिजाइन में ज्यादा कुछ नहीं बदला है। GO 5 का साइज कॉम्पैक्ट, ब्लॉक जैसा है, जिसका साइज 101×77.4×43 एमएम है और वजन लगभग 230 ग्राम है। यह इतना छोटा है कि आप इसे जेब में रखकर कहीं भी जा सकते हैं या बैग में रखकर भी ट्रैवल सकते हैं। इसमें एम्बिएंट लाइटिंग भी की गई है। यह स्पीकर डस्ट और वॉटर रेजिस्टेंस के लिए IP68 रेटिंग के साथ आता है, यानी आप इसे बेझिझक पूल पार्टी के दौरान भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

सम्बंधित सुझाव

JBL GO 5 की खासियत

गिज्मोचाइना की रिपोर्ट के अनुसार, GO 5 को हरमन एकॉस्टिक टीम ने ट्यून किया है। स्पीकर में 4.8W का साउंड आउटपुट मिलता है, जो पिछले मॉडल्स के मुकाबले थोड़ी ज्यादा है और इससे पता चलता है कि साउंड थोड़ा ज्यादा मजबूत है। इसमें 45 एमएम ड्राइवर का इस्तेमाल किया गया है और यह 100Hz से 19kHz (-6dB) की फ्रीक्वेंसी रिस्पॉन्स रेंज देता है, जिसमें सिग्नल-टू-नॉइज रेशियो 85dB से ज्यादा है। इसका साइज काफी कॉम्पैक्ट है और इसे बड़े कमरों की बजाय पर्सनल सुनने और छोटी गैदरिंग के लिए ज्यादा बनाया गया है।

ढेर सारे कनेक्टिविटी ऑप्शन

कनेक्टिविटी के लिए, गो 5 में ब्लूटूथ 6.0 है और यह SBC, AAC, और LC3 कोडेक्स को सपोर्ट करता है। स्पीकर में ब्लूटूथ ऑराकास्ट का सपोर्ट भी मिलता है, जो एक नया फीचर है जिसे कई कम्पैटिबल डिवाइस पर ऑडियो ब्रॉडकास्ट करने के लिए डिजाइन किया गया है। इसमें एक एयरटच वन-टच पेयरिंग फंक्शन भी है, जिसका मकसद सेटअप प्रोसेस को आसान बनाना है।

आपस में जोड़ सकते हैं एक-से ज्यादा स्पीकर

अगर आपके पास एक से ज्यादा GO 5 हैं, तो आप उन्हें चालू कर सकते हैं और दो यूनिट अपने आप कनेक्ट होकर स्टीरियो पेयर बना सकते हैं। ज्यादा साउंड सेटअप के लिए कई स्पीकर को वायरलेस तरीके से भी एक साथ जोड़ा जा सकता है। जो लोग वायर्ड ऑप्शन पसंद करते हैं, वे यूएसबी-टाइप सी पोर्ट के जरिए इसे सीधे कंप्यूटर से कनेक्ट कर सकते हैं। इसमें डिजिटल ऑडियो प्लेबैक के लिए एक बिल्ट-इन DAC चिप भी है।

सम्बंधित सुझाव

बड़ा बैटरी और लंबी बैटरी लाइफ

स्पीकर में 1000mAh की लिथियम-आयन बैटरी है। कंपनी का दावा है कि वॉल्यूम लेवल और ऑडियो कंटेंट के आधार पर, लाइट बंद होने पर भी यह 8 घंटे तक म्यूजिक प्लेबैक टाइम दे सकता है। इसे 5V/1A यूएसबी-सी इनपुट का इस्तेमाल करके इसे चार्ज होने में लगभग तीन घंटे लगते हैं। इसका मैक्सिमम ऑपरेटिंग टेम्परेचर 40°C बताया गया है।

कीमत और कलर ऑप्शन्स

JBL GO 5 अब चीन में 399 युआन (लगभग 5,300 रुपये) में प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध है, और आने वाले दिनों में इसे दुनियाभर के बाजारों में लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने इसे छह कलर ऑप्शन – ब्लैक, रेड, स्काई ब्लू, पिंक, ऑरेंज और डीप ब्लू (क्लॉइजन) में लॉन्च किया है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN