Home मनोरंजन समाचार पीरियड्स महिलाओं के लिए कोई बहाना नहीं, इस स्टेटमेंट पर ट्रोल हुईं...

पीरियड्स महिलाओं के लिए कोई बहाना नहीं, इस स्टेटमेंट पर ट्रोल हुईं श्रीलीला; लोग बोले- डॉक्टर होकर…

7
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/04/08/1200x900/sreeleela_1775671048208_1775671058846.jpg

श्रीलीला ने हाल ही में एक इवेंट के दौरान पीरियड्स को लेकर कुछ ऐसा कहा कि उन्हें सोशल मीडिया पर काफी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है।

तेलुगु एक्ट्रेस श्रीलीला जो ना सिर्फ साउथ बल्कि बॉलीवुड इंडस्ट्री में भी छाई हुई हैं, वह हाल ही में क्वालिफाइड एमबीबीएस डॉक्टर बनी हैं। हालांकि इस बीच, एक कमेंट करके वह कॉन्ट्रोवर्सी में फंस गई हैं। दरअसल, जब एक्ट्रेस से पूछा गया कि उन्होंने अब तक का सबसे बड़ा चैलेंज क्या फेस किया है और बतौर महिला होते ही वह उससे कैसे बाहर निकली हैं तो उन्होंने कहा कि पीरियड महिलाओं के लिए कोई एक्सक्यूज नहीं है।

क्या कहकर विवाद में फंसी श्रीलीला

श्रीलीला का कहना है कि इमोशनल कोशेंट एडवांटेज भी हो सकता है और डिस-एडवांटेज भी। उस्ताद भगत सिंह की सक्सेस पार्टी के दौरान, श्रीलीला ने कहा, ‘सभी गाने या फिर ज्यादातर गानों को पसंद किया गया है। मैंने अपने पीरियड्स के समय शूटिंग की है, इसलिए यह किसी भी तरह से बहाना नहीं हो सकता है। जब हम अधिकार चाहते हैं तो कहते हैं कि हमें बराबरी से चीजें मिलनी चाहिए। ऐसे में हमें शारीरिक बैरियर से आगे बढ़ते हुए काम करना होगा।’ उन्होंने कहा कि चाहे वह मानसिक हो या फिर शारीरिक, यह कोई एक्सक्यूज नहीं हो सकता है।

लोगों ने किया ट्रोल

यह कमेंट करने के बाद एक्ट्रेस घिर गईं। सोशल मीडिया पर यूजर्स सवाल करने लगे कि जो एक्ट्रेस न सिर्फ महिला हैं, बल्कि डॉक्टर भी हैं, वह पीरियड्स को लेकर ऐसे कैसे कह सकती हैं। कई लोगों ने उनके इस कमेंट को इनसेंसिटिव तक बताया है। एक यूजर ने कहा, ‘हैरानी हो रही है कि एक डॉक्टर होते हुए भी वह इसे सामान्य बता रही हैं। हर बॉडी के लिए पीरिड्स अलग-अलग एक्सपीरियंस वाला होता है।

एक्ट्रेस पर कई और भी यूजर्स ने निशाना साधा है। एक ने तो यहां तक लिख दिया कि हो सकता हो कि अस्थमा के मरीज से यह कहें कि तेज सांस लो, क्योंकि हवा तो बहुत है। एक और ने कहा कि अगर श्रीलीला में पीरियड्स के दौरान एनर्जी होती है तो इसका मतलब यह नहीं है कि बाकी महिलाओं में भी ऐसा ही होता होगा।

श्रीलीला की प्रोफेशनल लाइफ

बता दें कि हाल ही में श्रीलीला, उस्ताद भगत सिंह में नजर आईं जिसमें उनके साथ पवन कल्याण लीड रोल में थे। इस फिल्म की धुरंधर 2 द रिवेंज से टक्कर थी।

करने वाली हैं बॉलीवुड डेब्यू

वहीं अब वह बॉलीवुड डेब्यू भी करने वाली हैं। वह फिल्ममेकर अनुराग बसु की फिल्म में नजर आएंगी जिसका अभी नाम फाइनल नहीं हुआ है। हालांकि कहा जा रहा है कि ये म्यूजिकल ड्रामा फिल्म है। इस फिल्म में उनके साथ कार्तिक आर्यन लीड रोल में हैं।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN