Source :- LIVE HINDUSTAN
Eye safety while go salon for face massage: पार्लर जाकर फेस मसाज करवाने के शौकीन हैं और किसी टूल का भी इस्तेमाल करवाते हैं तो जान लें कैसे जरा सी लापरवाही आंखों को डैमेज कर सकती है। आई डॉक्टर ने बताया कैसे एक यंग मेल को आंखों से धुंधला दिखने की शिकायत हो गई।
काफी सारे पुरुष हर हफ्ते-पंद्रह दिन में पार्लर जाकर फेस मसाज वगैरह लेने के शौकीन होते हैं। लेकिन ये फेस मसाज उनकी हेल्थ के साथ बहुत बड़ा खिलवाड़ कर सकती है। आंखों के डॉक्टर मयंक महाजन ने रियल लाइफ केस स्टडी शेयर की। जिसमे बताया कि कैसे एक कम उम्र के मेल को सैलून में मसाज लेने की आदत भारी पड़ गई। उसकी आंख में कैटारैक्ट की समस्या पैदा हुई, जिससे उसकी आंख हमेशा के लिए डैमेज हो गई।
आई डॉक्टर ने बताया आखिर कैसे हुई आंख डैमेज
डॉक्टर ने बताया कि उनके क्लीनिक में एक यंग एज मेल आंख में कैटैरेक्ट की शिकायत लेकर आया। जब उसकी मेडिकल हिस्ट्री ली गई तो पता चला कि वो सप्ताह में दो से तीन बार सैलून में हाई फ्रीक्वेंसी मसाज गन से मसाज लेता था। जिसकी हाई फ्रिक्वेंसी आई बॉल पर किसी शॉक वेव्स की तरह काम करती थी और आंखों में इंजरी हुई। जिससे आंखों से धुंधला दिखने की समस्या होने लगी।
मसाज गन से हो सकती हैं ये दिक्कतें
डॉक्टर ने बताया कि जब इन हाई फ्रिक्वेंसी मसाज गन को आंखों के ज्यादा करीब इस्तेमाल किया जाता है तो इससे ना केवल कैटेरेक्ट की दिक्कत होती है। जिसमे लेंस पर धुंधली परत सी बन जाती है और धुंधला दिखता है।
वहीं इससे कई बार आंखों के रेटिना छूटने की समस्या भी हो जाती है। जिससे हमेशा के लिए आंखों की रोशनी जाने का खतरा भी रहता है।
इन बातों की रखें सावधानियां
फेस पर मसाज के लिए किसी भी तरह के टूल का इस्तेमाल कर रहे हैं तो उसकी फ्रिक्वेंसी को हमेशा लो रखें। इसके साथ ही आंखों के आसपास के एरिया पर मसाज गन, वाइब्रेशन टूल जैसी चीजों को ना घुमाएं। इससे आंखों के डैमेज होने का खतरा रहता है।
फेस की स्किन काफी पतली होती है और आंखों के आसपास की स्किन फेस से भी ज्यादा डेलिकेट और नाजुक होती है। ऐसे में किसी भी तरह के हैवी मशीनरी का इस्तेमाल करते वक्त उसकी इंटेसिटी को जरूर चेक कर लें।
कभी भी मसाजर, वाइब्रेशन टूल या मसाज गन को आंख के आसपास के एरिया यानी बोनी सॉकेट के पास ना आने दें।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN


