Home विश्व समाचार पाकिस्तान में हिंदुओं पर फिर हमला, कराची में देवताओं की मूर्तियों को...

पाकिस्तान में हिंदुओं पर फिर हमला, कराची में देवताओं की मूर्तियों को किया खंडित

7
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

स्वतंत्रता-पूर्व काल में 1937 में निर्मित इस इमारत में हिंदू समुदाय की बहुमूल्य मूर्तियां और अन्य धार्मिक प्रतीक रखे हुए हैं। आपको बता दें कि हिंदुओं और मंदिरों पर हमले का यह कोई पहला मामला नहीं है।

पाकिस्तान में अल्पसंख्यकों (हिंदुओं) को लगातार निशाना बनाया जा रहा है। आर्थिक राजधानी कराची में एक ऐतिहासिक इमारत में भगवान कृष्ण और गोपियों की मूर्तियों को खंडित किया गया। पाकिस्तान के एक हिंदू सामाजिक कार्यकर्ता ने शुक्रवार को यह दावा किया है। पाकिस्तान दरवार इत्तेहाद के अध्यक्ष शिव कच्छी ने कहा कि कराची में ऐतिहासिक सगन मेसन भवन में मूर्तियों को खंडित करना बेहद निंदनीय है। उन्होंने कहा, “हम इस शर्मनाक कृत्य की कड़ी निंदा करते हैं।” कच्छी ने बताया कि यह घटना दो दिन पहले हुई थी।

उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा, “यह केवल एक ढांचे को नुकसान पहुंचाना नहीं है, बल्कि पाकिस्तान की बहुसांस्कृतिक विरासत, धार्मिक सद्भाव और अल्पसंख्यक समुदायों की भावनाओं पर हमला है।”

उन्होंने आगे कहा कि सरकार को इस घटना की जांच करनी चाहिए और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए, क्योंकि इस कृत्य से हिंदू समुदाय को गहरा आघात पहुंचा है। उन्होंने कहा, “दोषियों को बिना विलंब किए गिरफ्तार किया जाना चाहिए और उन्हें कड़ी सजा दी जानी चाहिए। इस ऐतिहासिक इमारत का तत्काल जीर्णोद्धार और संरक्षण सुनिश्चित किया जाना चाहिए।”

स्वतंत्रता-पूर्व काल में 1937 में निर्मित इस इमारत में हिंदू समुदाय की बहुमूल्य मूर्तियां और अन्य धार्मिक प्रतीक रखे हुए हैं। आपको बता दें कि हिंदुओं और मंदिरों पर हमले का यह कोई पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी कई ऐसी घटना सामने आ चुकी है। भारत ने इस मुद्दे पर संयुक्त राष्ट्र जैसे आंतर्राष्ट्रीय मंचों पर कई बार पाकिस्तान को बेनकाब किया है और तीखे सवाल पूछे हैं।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN