Home विश्व समाचार पाकिस्तान का अफगानिस्तान पर फिर एयरस्ट्राइक, सैन्य ठिकानों को बनाया निशाना; तालिबान...

पाकिस्तान का अफगानिस्तान पर फिर एयरस्ट्राइक, सैन्य ठिकानों को बनाया निशाना; तालिबान क्या बोला?

8
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच सीमा पर तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है। दोनों ओर से एक दूसरे पर हमले किए जा रहे हैं और गोलीबारी जारी है। इसी बीच रविवार को पाकिस्तानी सेना ने दक्षिणी अफगानिस्तान के कंधार प्रांत में तालिबान के सैन्य ठिकानों पर हवाई हमले किए।

पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच सीमा पर तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है। दोनों ओर से एक दूसरे पर हमले किए जा रहे हैं और गोलीबारी जारी है। इसी बीच रविवार को पाकिस्तानी सेना ने दक्षिणी अफगानिस्तान के कंधार प्रांत में तालिबान के सैन्य ठिकानों पर हवाई हमले किए। पाकिस्तानी सुरक्षा सूत्रों के अनुसार, इन हमलों में कंधार में तालिबान के सर्वोच्च नेता हिबतुल्लाह अखुंदजादा से जुड़ी तकनीकी सहायता अवसंरचना और उपकरण भंडारण सुविधा को पूरी तरह नष्ट कर दिया गया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

रिपोर्ट के अनुसार, एक अन्य हमले में कंधार स्थित एक सुरंग को निशाना बनाया गया, जिसका इस्तेमाल कथित तौर पर अफगान तालिबान और पाकिस्तानी तालिबान (TTP) द्वारा किया जा रहा था। पाकिस्तान टीटीपी को हाल के कई हमलों के लिए जिम्मेदार ठहराता है। पाकिस्तानी सेना के अनुसार, अफगानिस्तान की ओर से बाजौर जिले के पास सीमा पर गोलाबारी में एक घर को नुकसान पहुंचा, जिसमें चार लोग मारे गए और एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।

वहीं, कंधार के स्थानीय लोगों ने बताया कि उन्होंने शहर के ऊपर जेट विमानों को उड़ते देखा और रात भर विस्फोटों की आवाजें सुनीं। एक अन्य ने कहा कि सैन्य विमान पहाड़ के ऊपर से गुजरे जहां एक सैन्य अड्डा है, उसके बाद बड़ा धमाका हुआ और आग की लपटें दिखीं। तालिबान सरकार के प्रवक्ता जबिहुल्लाह मुजाहिद ने हमलों की पुष्टि करते हुए कहा कि कंधार में एक नशामुक्ति केंद्र और एक खाली कंटेनर को मामूली नुकसान पहुंचा है। उन्होंने पाकिस्तानी दावों को खारिज करते हुए कहा कि निशाना बनाई गई जगहें इन स्थानों से काफी दूर हैं।

इससे पहले शनिवार को पाकिस्तान ने अफगानिस्तान द्वारा किए गए कथित ड्रोन हमलों को नाकाम करने का दावा किया, जिनमें इस्लामाबाद के पास रावलपिंडी में सैन्य मुख्यालय को निशाना बनाया गया था। पाकिस्तान के राष्ट्रपति कार्यालय ने अफगान तालिबान पर नागरिकों को निशाना बनाने का आरोप लगाते हुए ‘लाल रेखा पार’ होने की बात कही और सख्त जवाबी कार्रवाई का वादा किया।

गौरतलब है कि पाकिस्तान ने पिछले महीने से अफगानिस्तान के खिलाफ सैन्य अभियान तेज किया है, जिसमें टीटीपी जैसे चरमपंथी समूहों को निशाना बनाया जा रहा है। तालिबान सरकार ने किसी भी उग्रवाद में संलिप्तता से इनकार किया है। संयुक्त राष्ट्र मिशन ने 26 फरवरी से शुरू हुई हिंसा में अफगानिस्तान में कम से कम 75 नागरिकों की मौत और 193 के घायल होने की रिपोर्ट की है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN