Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/04/01/1200x900/Kia_1775017974954_1775017979437.jpgKiara Advani: कियारा आडवाणी ने एक इंटरव्यू में बताया कि एक्ट्रेस बनने से पहले वह एक स्कूल में पढ़ाया करती थीं और बच्चे उनकी पहली ऑडियंस थे। कियारा ने बताया कि उन्होंने क्लास में ही अपना छोटा सा स्टेज बना लिया था।
एक्टिंग की दुनिया में कदम रखने से बहुत पहले कियारा आडवाणी एक अलग ही तरह की दुनिया में जी रही थीं। कियारा ने बताया कि उनकी पहली ऑडियंस प्लेस्कूल के बच्चे थे। एक इंटरव्यू में बातचीत के दौरान कियारा आडवाणी ने बताया कि फिल्मों में आने से पहले वह अपनी मां के प्लेस्कूल में एक टीचर के तौर पर काम करती थीं। कियारा के माता-पिता चाहते थे कि वह एक्टिंग में करियर बनाने से पहले अपनी पढ़ाई पूरी करें। उनके पिता ने सलाह दी थी कि जब तक उन्हें फिल्मों में पहला मौका नहीं मिलता, तब तक उन्हें अपना एक रूटीन बनाए रखना चाहिए। इसी वजह से उन्होंने पढ़ाना शुरू किया।
बच्चे थे कियारा की पहली ऑडियंस, स्कूल में पढ़ाती थीं
कियारा ने ग्रेजिया इंडिया के साथ बातचीत में बताया कि उनके अंदर एक्टिंग का कीड़ा बचपन से ही था। जब वह स्कूल में पढ़ाती थीं, तो वह क्लासरूम को ही अपना छोटा सा स्टेज बना लेती थीं। कियारा के बताया, ‘वो छोटे बच्चे ही मेरी पहली ऑडियंस थे। वो बहुत प्यारे थे, क्योंकि मैं कुछ भी करती तो उनके चेहरे पर बड़ी सी मुस्कान आ जाती थी।’ कियारा ने जब फिल्म ‘फगली’ से अपना बॉलीवुड में डेब्यू किया तो यह खास नहीं चली। कियारा ने कहा कि हार ही सबसे बड़ी टीचर होती है। उस अनुभव ने उन्हें और भी ज्यादा मजबूत बनाया और आगे बढ़ने की हिम्मत दी।
मैडॉक के ‘स्त्री’ यूनिवर्स में यह रोल करेंगी कियारा?
वर्कफ्रंट की बात करें तो कियारा आडवाणी हाल ही में सुपरस्टार ऋतिक रोशन के साथ फिल्म ‘वॉर 2’ में नजर आई थीं। फिल्म ने रिलीज से पहले काफी सुर्खियां बटोरी थीं, लेकिन दर्शकों से इसे मिला-जुला रिस्पॉन्स ही मिला। इसके अलावा ऐसी चर्चाएं हैं कि कियारा मैडॉक के हॉरर कॉमेडी यूनिवर्स की फिल्म ‘शक्ति शालिनी’ में लीड रोल कर सकती हैं। हालांकि इसे लेकर अभी तक कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं किया गया है। हालांकि फैंस उन्हें इस यूनिवर्स का हिस्सा बनते देखने के लिए एक्साइटेड हैं।
यश के साथ ‘टॉक्सिक’ से करेंगी धमाकेदार वापसी!
कियारा की अगली कन्फर्म फिल्म ‘टॉक्सिक: ए फेयरीटेल फॉर ग्रोन अप्स’ है। इस फिल्म में वह साउथ के सुपरस्टार यश के साथ नजर आएंगी। गीतू मोहनदास के निर्देशन में बन रही यह फिल्म 4 जून 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। खास बात यह है कि मां बनने के बाद यह कियारा की पहली फिल्म होगी। फिल्म अनाउंसमेंट के वक्त से ही सुर्खियों में बनी हुई है, अब देखना यह है कि क्या यह बॉक्स ऑफिस पर वैसी रिकॉर्ड तोड़ कमाई कर पाएगी जिसकी इससे उम्मीद की जा रही है।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN



